Madhepura Election 2025 Voting: मधेपुरा में 9 बजे तक 13.31% मतदान, वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर 'मेला'
Madhepura Chunav 2025 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मधेपुरा जिले में पहले चरण में छह नवंबर को यानी आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। चारों विधानसभा सीट से 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें 70-आलमनगर विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार, 71-बिहारीगंज से सात प्रत्याशी, 72-सिंहेश्वर से आठ उम्मदवार व 73- मधेपुरा से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

Madhepura Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting: मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र में आज मतदाता वोट डाल रहे हैं।
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। Madhepura Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting मधेपुरा में सुबह 9 बजे तक 13.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। पौ फटते ही वोटर मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। जिले भर में उत्साह के साथ मतदान शुरू है। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकोें तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रारंभ हो चुका है। बूथों पर बुजुर्ग और महिला मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो चुकी है। युवाओं में भी उत्साह का माहौल है।
मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श मतदान केंद्र मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम के पहले मतदाता मो. आतिफ ने बताया कि रोजगार, शिक्षा और जर्जर सड़कों को ध्यान में रखकर हमने मतदान किया है। इसी तरह जिला मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान कर बाहर निकल रहीं मतदाताओं ने सुरक्षा की गारंटी को ध्यान में रखकर मतदान करने की बात कही।
आलमनगर विधानसभा अंतर्गत महादेव लाल मध्य विद्यालय चौसा मतदान केंद्र संख्या 379 पर बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष मतदाताओं की भीड़ जुटी है। मतदान कर बाहर निकलीं शांति देवी के लिए आजीविका का साधन ही प्राथमिकता है और सुरक्षा की गारंटी के नाम पर इन्होंने मतदान किया है। शुरुआती दौर में फिलहाल कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं है। अर्धसैनिक बलों के साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारी गश्ती कर रहे हैं।
बताते चलें कि जिले के चार विधानसभा सीट यथा 70-आलमनगर, 71-बिहारीगंज, 72-सिंहेश्वर(सुरक्षित) और 73-मधेपुरा में 1594 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। 748 प्वाइंट पर बनाए गए इन मतदान केंद्रों में 675 संवेदनशील और 580 अतिसंवेदनशील हैं।
जिला मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से मानीटरिंग की जा रही है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में 1594 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसकी निगरानी कई स्तरों पर की जा रही है। जिला मुख्यालय में इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। यहां से सीसीटीवी कैमरे से मानीटरिंग की भी व्यस्था है। टोल फ्री नंबर 1950 पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की जानकारी दी जा सकती है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मधेपुरा जिले में पहले चरण में छह नवंबर को यानी आज गुरुवार को मतदान हो रहा है। चारों विधानसभा सीट से 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें 70-आलमनगर विधानसभा सीट से 10, 71-बिहारीगंज से सात, 72-सिंहेश्वर से आठ व 73- मधेपुरा से 12 प्रत्याशी हैं। इनमें चार महिलाएं हैं। जिनमें दो निर्दलीय व एक राजद और एक जदयू की प्रत्याशी हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।
आलमनगर सीट से हैं 10 प्रत्याशी
- नरेंद्र नारायण यादव : तीर
- नवीन कुमार : आदमी व पाल युक्त नौका
- अख्तर मंसूरी : गैस का चूल्हा
- मोहन शर्मा : फूलगोभी
- सुबोध कुमार सुमन : स्कूल का बस्ता
- अमर कुमार सिंह : एयर कंडीशनर
- चानो ऋषिदेव : आलमारी
- विनोद आशीष : बल्ला
- रुबी कुमारी : चूड़ियां
- विक्रम कुमार गुप्ता : बेबी फ्राक
बिहारीगंज विधानसभा सीट से 7 प्रत्याशी
- निरंजन कुमार मेहता : तीर
- रेणु कुमारी : लालटेन
- रविन्द्र कुमार : हाथी
- अमलेश राय : स्कूल का बस्ता
- पंकज जायसवाल : बैटरी टार्च
- कर्ण कुमार मिश्रा : लेडी पर्स
- मो. सजाम : एयर कंडिशनर
सिंहेश्वर(सुरक्षित) सीट से 8 प्रत्याशी
- चंद्रहास चौपाल : लालटेन
- रमेश ऋषि : तीर
- सुभाष कुमार : हाथी
- प्रमोद कुमार राम : स्कूल का बस्ता
- बबलू ऋषिदेव : मोतियों का हार
- बमबम कुमार : मेज
- मंजू देवी : फ्राक
- बिरेंद्र कुमार शर्मा : लेटर बाक्स
मधेपुरा से है सर्वाधिक 12 उम्मीदवार
- कविता कुमारी साहा : तीर
- चंद्रशेखर : लालटेन
- मुकेश कुमार : झाड़ू
- ललन कुमार राम : हाथी
- कामेश्वर यादव : मोतियों का हार
- प्रदीप कुमार : गैस का चूल्हा
- मो. आशिफ आलम : एयर कंडीशनर
- शशि कुमार : स्कूल का बस्ता
- संजय यादव : ब्लैक बोर्ड
- सुरेन्द्र यादव : बांसुरी
- प्रणव प्रकाश : आलमारी
- संजय कुमार : सेब

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।