Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhepura Lok Sabha election Result 2024 : मधेपुरा लोकसभा सीट पर JDU की बल्ले-बल्ले, नहीं काम आई RJD की रणनीति

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 10:18 PM (IST)

    Madhepura Lok Sabha Result Live मधेपुरा लोकसभा सीट पर हुई मतगणना में जदयू प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है। जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने राजद के प्रो.कुमार चंद्रदीप को डेढ़ लाख से अधिक वोटों से मात दी। बता दें कि मधेपुरा सीट पर चुनाव मैदान में कुल आठ प्रत्याशी उतरे थे। खास बात यह है कि यहां मतगणना में नोटा तीसरे नंबर पर रहा।

    Hero Image
    मधेपुरा लोकसभा सीट का रिजल्ट। फोटो- जागरण

    डिजिटल डेस्क, मधेपुरा। Madhepura Lok Sabha election Result 2024 : मधेपुरा लोकसभा सीट पर मंगलवार को हुई मतगणना में जदयू के दिनेश चंद्र यादव ने जहां 6,40,649 प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं, राजद के प्रो. कुमार चंद्रदीप 4,66,115 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि 32,625 मत प्राप्त कर नोटा तीसरे नंबर पर रहा। वहीं, छह प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बसपा के मु. अरशद हुसैन को 12,991, युवा क्रांति पार्टी के अजब लाल मेहता को 8,736, समझदार पार्टी के उचेश्वर पंडित को 11,149, भारतीय जन क्रांति दल (डेमोक्रेटीव) के कामेश्वर यादव को 10,674, सोसलिस्ट युनिटी सेंटर आर्फ इंडिया (कम्युनिस्ट) के जवाहर लाल जयसवाल को 11,322 एवं आदर्श मिथिला पार्टी के सुरेश्वर पौद्दार को 15,434 मत मिले हैं।

    जदयू-राजद की यहां होती रही है भिड़ंत

    मधेपुरा लोकसभा सीट पर 1998 से जदयू-राजद के बीच सीधी टक्कर होती रही है। कभी जदयू तो कभी राजद का पलड़ा भारी रहता है। 2019 में जदयू के दिनेश चंद्र यादव सांसद बने। इस बार भी जदयू के टिकट पर वे मैदान में हैं। पिछले चुनाव में राजद से शरद यादव यहां से चुनाव लड़े थे |

    मधेपुरा संसदीय क्षेत्र 1967 से अस्तित्व में आया है। यहां से चार बार राजद, तीन बार कांग्रेस, जदयू व जनता दल दो-दो बार, भारतीय लोकदल व संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का एक-एक वार कब्जा रहा है। 1968 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर बीपी मंडल दोबारा जीते थे।

    यहां से लालू प्रसाद यादव भी हार चुके हैं चुनाव

    इस सीट की चर्चा स्थानीय लोग कहावत (रोम पोप का और मधेपुरा गोप का) से करते हैं। बीपी मंडल के कारण यह सीट प्रारंभ से ही राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रही है। बाद में शरद यादव और लालू प्रसाद यादव ने इसकी ख्याति का दायरा बढ़ा दिया। लालू यादव 1998 व 2004 में जीते। शरद यादव चार बार यहां से सांसद रहे। 1999 में शरद यादव ने लालू प्रसाद को हराया था।

    इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

    • 1967 - बीपी मंडल संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
    • 1968 - बीपी मंडल - निर्दलीय
    • 1971 राजेन्द्र प्रसाद यादव कांग्रेस
    • 1977 बीपी मंडल - भारतीय लोक दल
    • 1980 राजेन्द्र प्रसाद यादव कांग्रेस
    • 1984- महावीर प्रसाद यादव कांग्रेस
    • 1989 - रमेन्द्र यादव रवि जनता दल
    • 1991 - शरद यादव जनता दल
    • 1996- शरद यादव - जनता दल
    • 1998 - लालू प्रसाद यादव राजद
    • 1999 - शरद यादव जदयू
    • 2004 - लालू प्रसाद यादव राजद
    • 2004 पप्पू यादव- राजद
    • 2009 - शरद यादव जदयू
    • 2014 - पप्पू यादव- राजद
    • 2019 - दिनेश चंद्र यादव-जदयू

    मधेपुरा में 2024 के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के नाम

    • डॉ. कुमार चन्द्रदीप, राष्ट्रीय जनता दल
    • दिनेश चन्द्र यादव, जनता दल (यूनाइटेड)
    • मोहम्मद अरशद हुसैन, बहुजन समाज पार्टी
    • अजबलाल मेहता, युवा क्रांतिकारी पार्टी
    • उचेश्वर पंडित, समझदार पार्टी
    • प्रो. कामेश्वर यादव, भारतीय जन क्रांति दल (डेमोक्रेटिक)
    • जवाहर लाल जायसवाल, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
    • सुरेश्वर पौद्दार, आदर्श मिथिला पार्टी

    यह भी पढ़ें-

    Chatra Lok Sabha Chunav Result : चतरा लोकसभा सीट पर भाजपा लगाएगी हैट्रिक? कांग्रेस को 4 दशक का सूखा खत्म होने की आस

    Godda Lok Sabha Chunav Result : गोड्डा सीट पर जीत की हैट्रिक लगा चुकी भाजपा, क्या विजयी रथ रोक पाएगी कांग्रेस?