मधेपुरा में खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग, जिंदा जली 10 साल की बच्ची
मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड में खाना बनाते समय आग लगने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका खुशबू कुमारी महेंद्र शर्मा की बेटी थी। घटना के समय माता-पिता खेत में थे और बड़ी बहन काजल खाना बना रही थी। आग लगने के बाद काजल तो बच गई लेकिन खुशबू घर से बाहर नहीं निकल पाई।

जागरण संवाददाता, मधेपुरा। जिले के शंकरपुर प्रखंड के रामपुर लाही पंचायत में रविवार को घर में खाना बनाने का दौरान लगी आग में 10 साल की बच्ची जिंदा जल गई।
मृतका की पहचान महेंद्र शर्मा की पुत्री खुशबू कुमारी (10 साल) के रूप में हुई है। घटना के समय बच्ची के माता-पिता मूंग तोड़ने खेत गए हुए थे।
बताया गया कि महेंद्र शर्मा की बड़ी बेटी काजल कुमारी (13) घर में खाना बना रही थी। पास में उसकी छोटी बहन खुशबू भी बैठी थी।
सोंठी से चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान आग लग गई। जब तक दोनों बच्ची कुछ समझ पाती तब तक फूस के घर में चारों तरफ से आग पकड़ लिया। इस दौरान किसी तरह बड़ी बहन भागकर जान बचाने में सफल रही लेकिन खुशबू घर से बाहर नहीं निकल पाई।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।