Bihar Election Candidate List 2025: प्रशांत किशोर ने मधुबनी से तीन टिकट किए फाइनल
Jan Suraj Party candidate list: प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मधुबनी जिले से तीन उम्मीदवारों के टिकट फाइनल किए। 'जन सुराज' टीम ने सर्वेक्षण के बाद इन उम्मीदवारों का चयन किया, जिसमें उनकी लोकप्रियता और जीतने की संभावना को ध्यान में रखा गया। किशोर अब अन्य जिलों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है।

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो) साथ में रत्नेश्वर ठाकुर (ऊपर) और केशव भंडारी (नीचे)।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Jan Suraj Party candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, jsp candidate list: जन सुराज पार्टी ने सोमवार को दोपहर बाद मधुबनी जिला की तीन (03) विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बेनीपट्टी सीट से मोहम्मद परवेज आलम को पहली सूची में ही जगह दे दी गई थी। इस तरह से मधुबनी से कुल चार प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो गए हैं।
यहां देखें सूची :
1. हरलाखी- रत्नेश्वर ठाकुर
2. झंझारपुर- केशव चंद्र भंडारी
3. राजनगर- डॉ. सुरेंद्र कुमार दास
झंझारपुर से केशव चन्द्र भंडारी
अतिपिछड़ा कामत वर्ग से आते हैं। पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं। राजद में 2016 से 2019 तक अति पिछड़ा प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रहे। वर्ष 2015 के लिए झंझारपुर विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की टीम के साथ कार्य किया था। जन सुराज पार्टी के प्रथम जिला अध्यक्ष हैं। जन सुराज पार्टी में सुपौल जिला के प्रभारी बनाए गए थे। इसके साथ ही राज्य कोर समिति सदस्य भी हैं।
हरलाखी से रत्नेश्वर ठाकुर प्रत्याशी
पिरोखर पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं। मधवापुर के भी पूर्व प्रमुख रह चुके हैं। जिला प्रमुख संघ मधुबनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। बिहर राज्य किसान सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में सहजानंद खेत खलिहान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सरकारी विद्यालय एकाक्षी से अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं।
राजनगर से डा. सुरेन्द्र को टिकट
अनुसूचित जाति (पासवान) से संबंध रखते हैं। एससी-एसटी कर्मचारी संघ (2023 से अब तक) के जिला उपाध्यक्ष हैं। बी.एस.जे. कॉलेज, राजनगर (सरकारी कॉलेज) में सहायक प्राध्यापक हैं।
भाजपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व में जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। भाजपा राजनगर (2000) के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनगर (2001) जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। जिला परिषद स्थायी समिति सदस्य (2001-2006) भी रह चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।