Bisfi vidhan sabha chunav 2025 voting:लोगों में वोटिंग के लिए जबरदस्त उत्साह
Bihar election voting 2025: मधुबनी की बिस्फी विधानसभा सीट के लिए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए आयोग की ओर से सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है। चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच माना जा रहा है।

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 298, 299 और 300 पर कतार में लगे मतदाता। जागरण
डिजिटल डेस्क, मधुबनी । Bisfi Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: यह विधानसभा सीट अपने विधायक की वजह से पूर्व में चर्चा में रही है। इस बार दूसरे चरण के तहत यहां सुबह सात बजे से ही वोट डाले जा रहे हैं।
चुनाव आयोग की ओर से पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है। चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वे निर्धारित समय से पहले ही लाइन में लग गए थे।
बिस्फी विधानसभा सीट के प्रत्याशी
प्रत्याशी राजनीतिक दल
- 1.हरि भूषण ठाकुर बचौल: भारतीय जनता पार्टी
- 2.आसिफ अहमद: राष्ट्रीय जनता दल
- 3.सोनू कुमार: जनशक्ति जनता दल
- 4.संजय कुमार मिश्र: जन सुराज पार्टी
- 5.अरविंद कुमार मिश्र: आम आदमी पार्टी
- 6.बृजमोहन ठाकुर: जागरूक जनता पार्टी
- 7.मो. मोहिउद्दीन: निर्दलीय
- 8. सोगारथ चौपाल: निर्दलीय

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।