Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Madhubani News: दो दिनों से लापता राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Thu, 28 Aug 2025 10:28 AM (IST)

    मधुबनी के गंगासागर में एक आम के बगीचे में विजय राय नामक एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। 42 वर्षीय विजय राय बुधवार शाम से लापता थे। परिजनों ने रात भर उनकी तलाश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजय राजमिस्त्री का काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    दो दिनों से लापता राजमिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिला

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 गंगासागर स्थित आम के बगीचे में बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ से लटकता एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान गंगासागर वार्ड संख्या 40 निवासी रामकुमार राय के 42 वर्षीय पुत्र विजय राय के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय राय बुधवार की शाम से ही लापता थे। परिजन उनकी रात भर खोजबीन करते रहे। सुबह लोगों ने गंगासागर स्थित आम के बगीचा में रस्सी के फंदे में लटकते शव को देखा।

    कुछ ही देर में यह खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई। तत्काल घटना की सूचना नगर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को फंदे से नीचे उतारा गया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक विजय राय राजमिस्त्री का काम करता था। कभी-कभी वह ऑटो भी चलाता था।

    पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है अभी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है कि यह हत्या है अथवा आत्महत्या है।