Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रकृति ने किया Surprise, मधुबनी से दिखी पर्वतराज हिमालय की शृंखला

    By Braj Mohan Mishra Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 10 Oct 2025 04:15 PM (IST)

    मधुबनी में बारिश के बाद मौसम साफ होने पर हिमालय की पर्वत श्रृंखला दिखाई दी, जो कोरोना काल के बाद पहली बार हुआ। बिस्फी प्रखंड की रथोस पंचायत से ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पंचायत के मुखिया रिंकू ने बताया कि उन्होंने ऐसा दृश्य पांच साल बाद देखा है।

    Hero Image

    मधुबनी के बिस्फी प्रखंड की रथौस पंचायत से ली गई तस्वीर में हिमालय की पर्वत शृंखला का मनोरम दृश्य देखा गया। सौ. मुखिया, रथौस


    जागरण संवाददाता,मधुबनी। पिछले चार-पांच दिनों तक लगातार नेपाल और उसके भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई बारिश ने जहां मधुबनी के माधवपुर, मधेपुर, जयनगर प्रखंड क्षेत्र की कुछ पंचायतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी।

    मगर बारिश के रुकने और धूम खिलने के बाद वातावरण इतने साफ हो गया कि कोरोना काल के बाद फिर मधुबनी से हिमालय की पर्वत श्रृंखला देखी गई। बेनीपट्टी से करीब 6 किलोमीटर दक्षिण बिस्फी प्रखंड की रथोस पंचायत से दो दिन पहले ली गई हिमालय पर्वत श्रृंखला की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पंचायत से नेपाल की सबसे नजदीक मधवापुर की सीमा है। उसकी दूरी करीब 30 किलो है। उसी गांव के पारा ओलंपिक स्विमर शम्स आलम ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला।

    Himalay view form Madhubani 1

    मधुबनी के बिस्फी प्रखंड की रथौस पंचायत से ली गई तस्वीर। सौ. मुखिया, रथौस

    इस मनोरम दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने वाले पंचायत के मुखिया रिंकू ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले यह तस्वीर ली थी। बहुत अनोखा दृश्य था। कहा कि 5 साल बाद दूसरी बार यह दृश्य देखा।

    कोरोना काल में जब हवा में प्रदूषण का स्तर काफी कम था और लगातार बारिश हो रही थी तब इस दृश्य देखा था। उसके बाद दूसरी बार देख रहा हूं। लगातार बारिश के कारण ऐसा हुआ है।

    मधुबनी में कोरोना के समय हिमालय का अद्भुत नजारा देखने को मिला था। लॉकडाउन के दौरान वायु प्रदूषण कम होने से हिमालय की बर्फीली चोटियां साफ दिखाई देने लगी थीं।

    यह नजारा न केवल मधुबनी बल्कि बिहार के अन्य हिस्सों से भी देखा गया था। लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा कर अपनी खुशी जाहिर की थी।

    हिमालय की यह खूबसूरत चोटियां मधुबनी के जयनगर इलाके से विशेष रूप से दिखाई दी थीं। साफ मौसम और स्वच्छ हवा के कारण यह दुर्लभ नजारा लोगों को देखने को मिला था