Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Loukaha vidhan sabha chunav 2025 voting: तकनीकी खराबी के कारण 1 घंटे तक मतदान बाधित

    By Ajit kumarEdited By: Ajit kumar
    Updated: Tue, 11 Nov 2025 11:11 AM (IST)

    Bihar election voting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा और अब दूसरे चरण के मतदान के बीच मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह को ठंड हो रही है। बावजूद लोगों में वोटिंग का लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। सुबह सात बजे मतदान आरंभ होने से पहले ही लोग कतार में खड़े हो गए थे। हालांकि तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। 

    Hero Image

    Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता। जागरण

    डिजिटल डेस्क, मधुबनी । Loukaha Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 2 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत मधुबनी की लौकहा सीट पर मतदान हो रहा है। यहां तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे बाद मतदान हुआ शुरू। चुनाव आयोग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सुबह नौ बजे तक 12.28 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए आयोग की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बिहार पुलिस के जवानों के साथ ही साथ केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है। इस बार मुख्य मुकाबला राजद और जदयू के बीच ही माना जा रहा है। लौकहां से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

    लौकहा विधानसभा सीट के प्रत्याशी

    • 1, भारतभूषण मंडल - राजद
    • 2. सतीश साह - जदयू
    • 3. रासलाल मंडल - समता पार्टी
    • 4. बद्री मुखिया - बसपा
    • 5. रेणु देवी - जनसुराज
    • 5. कपलेश्वर यादव - पिपुल्स पार्टी
    • 6. गुरुदेव सिंह - जनशक्ति विकास पार्टी
    • 7. शशि कुमार भारती - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
    • 8. सोमन पंडित - निर्दलीय
    • 9. इंद्रदेव जी - निर्दलीय
    • 10. अरुण कुमार सिंह - निर्दलीय
    • 11. रामलखन प्रसाद यादव - निर्दलीय