Madhubani News: बेनीपट्टी से पुनौराधाम तक बनेगी सड़क, 517 करोड़ रुपये होंगे खर्च; सफर होगा आसान
मधुबनी के बेनीपट्टी में विधायक विनोद नारायण झा ने सीएम क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत दामोदरपुर गांव में बछराजा नदी पर बने घाट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि धर्म-कर्म के लिए घाट जरूरी है। उन्होंने कहा कि 517 करोड़ की लागत से बेनीपट्टी से पुनौरा धाम सीतामढ़ी तक सड़क का निर्माण होगा।

संवाद सूत्र, बेनीपट्टी (मधुबनी)। विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने बेनीपट्टी प्रखंड के दामोदरपुर गांव में रविवार को सीएम क्षेत्र विकास योजना के तहत आठ लाख रुपये की लागत से बछराजा नदी पर बने नवनिर्मित घाट का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धर्म व कर्म के लिए नदी पर घाट का निर्माण जरूरी है। बेनीपट्टी तथा कलुआही प्रखंड के अधिकतर गांवों में तालाब पर घाट का निर्माण कराया गया है। जबकि कलुआही के जीबछ एवं बेनीपट्टी के बछराजा नदी पर घाट का निर्माण कराया गया।
517 करोड़ की लागत से बेनीपट्टी से पुनौरा धाम सीतामढ़ी तक सड़क का निर्माण होगा। मकिया से सोहन तक 216 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
सड़क निर्माण के मामले में बेनीपट्टी हब के रूप में बनेगा। 10 वर्षों में अनेकों सड़कें बनी है। ढ़ाई करोड़ की लागत से बेनीपट्टी तथा कलुआही प्रखंड में 107 सड़क की निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।
इस अवसर पर नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनिल कुमार, मध्य मंडल भाजपा अध्यक्ष चंदन ठाकुर, आनंद चन्द्र झा, चन्द्रदेव मिश्र, भागेन्द्र झा, चन्द्रभूषण मिश्र, सुधीर झा ने अपने विचार प्रकट किए।
वहीं, आशुतोष झा, संतोष कुमार झा, हेमंत मिश्र, प्रो. मदन कुमार कर्ण, नवल कुमार कामत, लक्ष्मी सहनी, पप्पू सिंह, हीरा सिंह, जय सुन्दर मिश्र, अमित झा, प्रवीण चौधरी सहित अन्य लोगों ने विचार प्रकट किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।