Munger Vidhan Sabha Chunav Result: मुंगेर सीट पर भाजपा ने मारी बाजी, 18 हजार से ज्यादा वोटो से मिली जीत
Munger election Result: मुंगेर विधानसभा सीट पर भाजपा के कुमार प्रणय जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। प्रणय पिछली बार भी यहीं से चुनाव लड़े थे और जीते थे। इस बार वह अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं।

मुंगेर में बीजेपी को मिली जीत
डिजिटल डेस्क, मुंगेर। मुंगेर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रणव कुमार अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के आशीष विद्दार्थी को 18,750 वोटों से हरा दिया। भाजपा के कुमार प्रणय शुरू से आगे थे और उनकी ये बढ़च जीत में तब्दील हो गई है।
बीजेपी को इस सीट से 108028 वोट मिले। वहीं आरजेडी को 89278 वोट मिले। पिछली बार भी यही दोनों प्रत्याशी मैदान में उतरे थे और रिजल्ट भी वही था जो इस बार रहा है। बस आंकड़ों का अंतर था। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 75,573 वोट मिले थे। पिछली बार भी आरजेडी से अविनाश मैदान में थे और 74,329 वोट ही हासिल कर सके थे। इस सीट पर पिछली बार हार का अंत 1244 था जो इस बार काफी ज्यादा हो गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।