Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तारापुर विधानसभा सीट: कभी कांग्रेस का दबदबा, अब पिछली चार बार से जदयू का राज

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 02:41 PM (IST)

    तारापुर विधानसभा सीट बिहार की एक महत्वपूर्ण सीट है। कभी यहाँ कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन पिछले चार चुनावों से जनता दल (यूनाइटेड) का शासन है। कांग्रेस का स्वर्णिम युग था, लेकिन अब जदयू ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मतदाताओं का समीकरण जटिल है, जिसमें हर जाति और समुदाय के लोग शामिल हैं।

    Hero Image

    राम प्रवेश सिंह, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। तारापुर विधानसभा क्षेत्र मुंगेर जिले में पड़ता है, लेकिन लोकसभा क्षेत्र जमुई है। इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का दबदबा रहा था। यहां से पांच बार कांग्रेस से विधायक रहे। दो बार बासुकीनाथ राय और एक-एक बार जयमंगल सिंह, तारणी प्रसाद और शकुनी चौधरी कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे। इसके बाद इस सीट पर सोशलिस्ट पार्टी का कब्जा हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां अब तक 19 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें दो उपचुनाव भी शामिल है। अब तक इस विधानसभा से कांग्रेस पार्टी ने पांच बार जीत दर्ज किया है। राजद ने तीन बार अपना परचम लहराया है, जबकि जदयू ने चार बार जीत दर्ज की है। इसके अलावा संयुक्त समाजवादी पार्टी, शोषित दल, जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार ने एक एक बार यहां के विधानसभा सीट पर अपनी अपनी जीत दर्ज की है।

    1972 और फिर वर्ष 1990 में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव जीती थी। इसके बाद आज तक कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीत सकी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो तारापुर विधानसभा में कांग्रेस के कमजोर होने के कई कारण हैं। यहां के कांग्रेस नेताओं के गुटबाजी भी बड़ी वजह है।

    राजद ने इस विधानसभा से कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाकर राजद ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। अब पिछले कई चुनाव से कांग्रेस और राजद एक साथ चुनाव लड़ रही है और यहां की सीट पर राजद अपना उम्मीदवार खड़ा करती है। इस सीट पर राजद और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर होती है।

    वर्ष जीते पार्टी
    1952 बासुकीनाथ राय कांग्रेस
    1957 बासुकीनाथ राय कांग्रेस
    1962 जय मंगल सिंह कांग्रेस
    1967 बीएन प्रशांत संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
    1969 तारिणी प्रसाद सिंह शोषित दल
    1972 तारिणी प्रसाद सिंह कांग्रेस
    1977 कौशल्या देवी जनता पार्टी
    1980 नारायण यादव सीपीआई
    1985 शकुनी चौधरी निर्दलीय
    1990 शकुनी चौधरी कांग्रेस
    1995 शकुनी चौधरी समता पार्टी
    1998 (उप चुनाव) पार्वती देवी समता पार्टी
    2000 शकुनी चौधरी राजद
    2005 (फरवरी) शकुनी चौधरी राजद
    2005 (नवंबर) शकुनी चौधरी राजद
    2010 नीता चौधरी जदयू
    2015 मेवालाल चौधरी जदयू
    2020 मेवालाल चौधरी जदयू
    2021 (उप चुनाव) राजीव कुमार सिंह जदयू