Tarapur Election 2025 Voting: मतदान आज, तारापुर का कौन बनेगा बाजीगर एनडीए या महागठबंधन?
Tarapur Chunav 2025 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर, गुरुवार को मतदान हो रहा है। मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए वोटरों में उत्साह है। सबके मन में यही सवाल है कि मतदान के दौरान किसका सिक्का चलेगा और कौन बैकसीट पर नजर आएगा। हालांकि, पिछले चार चुनावों में इस विधानसभा क्षेत्र से जदयू सीट जीतती आई है। यहां भाजपा के सम्राट चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

Tarapur Chunav 2025 Voting: तारापुर विधानसभा क्षेत्र में आज वोट डाले जा रहे हैं।
संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। Tarapur Chunav 2025 Voting बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर, गुरुवार को मतदान हो रहा है। मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र में आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के लिए वोटरों में उत्साह है। सबके मन में यही सवाल है कि मतदान के दौरान किसका सिक्का चलेगा और कौन बैकसीट पर नजर आएगा। हालांकि, पिछले चार चुनावों में इन विधानसभा क्षेत्र से जदयू सीट जीतती आई है।
इस बार यह सीट एनडीए गठबंधन में भाजपा के हिस्से में आई है। भाजपा ने अपने पार्टी के कद्दावर नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मैदान में उतारा है। जबकि महागठबंधन ने राजद के उम्मीदवार अरुण साह को चुनाव मैदान में उतारा है। अरुण साह पिछले चुनाव में 3852 वोट से हार गए थे। जेडीयू के उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने इन्हें पराजित किया था। राजीव कुमार सिंह को 79090 मत प्राप्त किया था, वहीं अरुण कुमार साह को 75238 मत मिला था।
तारापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हवेली खड़गपुर क्षेत्र के कुल सात पंचायत और एक नगर परिषद क्षेत्र शमिल है। जिसमें दरियापुर दो, पश्चिमी रमनकाबाद, मझगांय, पूर्वी रमनकाबाद, दरियापुर एक, गंगटा, मरादे पंचायत शामिल है। वही नगर परिषद में 25 वार्ड शामिल हैं। जिसमें 72,395 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाता 38,675, महिला मतदाता 33,714 थर्ड जेंडर छह हैं। कुल 88 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 48 नक्सल बुथ , 23 संवेदनशील और 17 सामान्य बूथ बनाए गए। इसके अलावे नौ सेक्टर और पांच क्लस्टर प्वाइंट है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।