Bihar Politics: अजय निषाद ने की घर वापसी, कांग्रेस छोड़ भाजपा में लौटे; पत्नी को मिलेगा टिकट?
लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए अजय निषाद ने भाजपा में वापसी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। निषाद पहले मुजफ्फरपुर से दो बार भाजपा सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें भाजपा के राजभूषण चौधरी ने हराया था। वे अपनी पत्नी को विधानसभा चुनाव में उतारना चाहते हैं।

कांग्रेस से भाजपा वापसी के बाद प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ अजय निषाद (दाएं)। साथ में हैं उनकी पत्नी रमा निषाद।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। लोकसभा चुनाव में टिकट कटने पर कांग्रेस में गए अजय निषाद वापस भाजपा में शामिल हो गए। शुक्रवार देर शाम वह पटना में भाजपा में फिर शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने उनकी घर वापसी कराई।
विदित हो कि मुजफ्फरपुर से दो बार भाजपा से सांसद रहे अजय निषाद ने पिछले साल लोकसभा चुनाव में पार्टी छोड़ दी थी। वह कांग्रेस से उम्मीदवार थे। चुनाव में उन्हें भाजपा के डॉ. राजभूषण चौधरी ने बड़े अंतर से हरा दिया था।
पिछले कई माह से अजय निषाद भाजपा में वापसी के लिए प्रयासरत थे। वह पत्नी रमा निषाद को विधानसभा चुनाव में उतारना चाह रहे हैं। माना जा रहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पत्नी को भाजपा कोई सीट देगी।
अजय के सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, पार्टी के कई प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थे। जायसवाल ने कहा कि अजय निषाद की वापसी संपूर्ण बिहार में भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी का जायसवाल ने पार्टी में स्वागत किया।
<br/><br/>उधर, एक अन्य कार्यक्रम नंदवंशी चेतना मंच के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मंच के लोगों को मंत्री प्रेम कुमार पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।