Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election candidate list 2025: भाजपा ने कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता पर फिर जताया भरोसा

    By Digital Desk Edited By: Ajit kumar
    Updated: Tue, 14 Oct 2025 03:15 PM (IST)

    bjp candidate list: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से केदार प्रसाद गुप्ता को फिर से उम्मीदवार बनाया है। केदार प्रसाद गुप्ता एक अनुभवी नेता हैं और भाजपा को उम्मीद है कि वे अपनी लोकप्रियता और अनुभव के कारण चुनाव जीतेंगे। भाजपा बिहार में अपनी चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

    Hero Image

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। NDA candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, jdu candidate list: बिहार का राजनीतिक तापमान दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। प्रत्याशियों की घोषणा में भले ही जनसुराज ने बाजी मार ली हो, लेकिन अब एनडीए की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
    सोमवार की शाम पटना में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कुढ़नी विधानसभा सीट से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में वे राजद के अनिल सहनी से हार गए थे, लेकिन उपचुनाव में उन्हें सफलता मिली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदार प्रसाद गुप्ता वर्तमान में कुढ़नी विधानसभा सीट से विधायक हैं और बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। उन्होंने 2022 के उपचुनाव में जदयू के मनोज कुशवाहा को हराकर यह सीट जीती थी।

    इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव में वे आरजेडी के अनिल कुमार साहनी से हार गए थे, लेकिन अनिल साहनी की सदस्यता रद्द होने के बाद यह सीट खाली हुई और केदार प्रसाद गुप्ता ने उपचुनाव में जीत दर्ज की। वे पहले भी 2015 में इस सीट से विधायक रह चुके हैं और भाजपा की राज्य कार्य समिति के सदस्य-सह-अध्यक्ष भी रहे हैं।