Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के युवाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री सहायता भत्ता, हर माह मिलेंगे एक हजार

    By Ajit Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Tue, 24 Feb 2026 08:32 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से युवाओं को लाभ मिल रहा है। स्वयं सहायता भत्ता के तह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए बिहार के मुजफ्फरपुर सिकंदरपुर स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र पर युवाओं की भीड़ पहुंच रही है।

    इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के इंटर-स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर दो वर्ष तक एक हजार रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे है।

    जिले में अब तक 42 हजार 714 युवाओं ने आवेदन किया हैं। कागज की जांच के बाद 39 हजार 849 का स्वीकृत हुआ। कागजात सही नहीं पाए जाने पर 2833 आवेदन रद कर दिये गए।

    वहीं 36 हजार 891 युवाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिये जा रहे है। अब त क इस योजना के तहत करीब 47.47 करोड़ रुपये युवाओं में बांटे जा चुके हैं।

    बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना 

    इसके तहत 12वीं (आइटीआइ/पोलिटेक्निक के लिए 10 वीं कक्षा), स्नातक, स्नातकोत्तर, ला, बीएड आदि के विधार्थियों को चार लाख रुपये ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। अब तक 29 हजार 444 युवाओं ने आवेदन किया। इनमें 21 हजार 175 आवेदकों का ऋण स्वीकृत किया गया है। 18 हजार 321 विद्यार्थीयों को ऋण दिया जा चुका है।

    योजना का लाभ लेने के लिए ये कागजात अनिवार्य 

    दसवीं और इंटरमीडिएट का मार्कशीट, इंटरमीडिएट का एसएलसी-सीएलसी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र एवं एक पासपोर्ट फोटो अनिवार्य है।

    युवाओं के लिए सरकार की ओर से स्वयं सहायता भत्ता योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि का संचालन किया जा रहा है। युवाओं को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ देने के लिए जागरुक किया जा रहा है। सहायता राशि देने की प्रकिया तेजी से निपटा कर आवेदकों को सहायता राशि व ऋण राशि दी जा रही है।’

    मनोज कुमार प्रधान, प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र सिकंदरपुर