Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: तेजस्वी को राहुल नहीं मानते मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार, भाजपा ने महागठबंधन के अंतर्कलह को लाया सामने

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 02:25 PM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसमें अर्बन नक्सल सोच वाले लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को अब बिहार की याद आई है जबकि मोदी जी कई बार दौरा कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस राजद के पीछे चल रही है और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर राहुल चुप रहे।

    Hero Image
    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर अवसरवादी राजनीति का आरोप लगाया। जागरण

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Politics: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान की जा रही टप्पणियों के बाद अब सत्ताधारी भाजपा ने भी कांग्रेस पर हमले शुरू कर दिए हैं। खासकर राजद और कांग्रेस के संबंध को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने हमला किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्बन नक्सल सोच वाले, कांग्रेस के वर्कर और उनसे सहानुभूति रखने वाले लोग ही राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हो रहे हैं। शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में ये बातें कहीं। कहा कि अब राहुल को बिहार की याद आई है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 53 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। बिहार में कांग्रेस की कोई बिसात नहीं है। वे राजद के पीछे-पीछे चल रहे हैं। जब राहुल से तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कन्नी काट ली।

    इससे स्पष्ट है कि वे तेजस्वी को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं देखते हैं। उनके मन में भी कहीं न कहीं होगा कि अगर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही तो लोगों को जंगलराज के दिन याद आ जाएंगे। इसलिए वे इन सवालों पर चुप्पी साध गए।

    उन्होंने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को दो सौ सीट मिलने का दावा किया। कहा इस बार चिराग की भी रोशनी मिलेगी। पिछली बार वे अलग चुनाव लड़े थे। इससे थोड़ी परेशानी तो जरूर हुई थी, लेकिन इस बार हम सब साथ हैं। तेजस्वी विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेंगे।

    एकजुट होकर चुनाव में उतरेगा एनडीए

    राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा एनडीए एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेगा। इसमें भाजपा व जदयू के साथ लोजपा (रामविलास), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी शामिल है। अभी सभी जिलों में एनडीए का सम्मेलन चल रहा है।

    इसमें बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। एनडीए सरकार में बिहार में कई बड़ी योजनाओं की स्वीकृति मिली। इसमें ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, कई एक्सप्रेस वे, मेट्रो समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है।

    आशा, रसोइया, आंगनबाड़ी सेविका समेत कई का मानदेय बढ़ाया गया। यानी बिहार में विकास की बयार बह रही है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार, पश्चिमी हरिमोहन चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, भाजपा नेता देवांशु किशोर व रंजन कुमार ओझा आदि थे।