Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद BJP का नया टारगेट तय, भीखूभाई ने बताया पूरा ब्लूप्रिंट

    By PREM SHANKAR MISHRAEdited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 10 Dec 2025 05:33 AM (IST)

    BJP political road map:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद नई सरकार का गठन हो गया है। सत्ता में आने के बाद भी बीजेपी ने सदैव तत्पर वाले फार्मूले पर काम क ...और पढ़ें

    Hero Image

    Bharatiya Janata Party news:भीखूभाई ने चुनाव के दौरान के अनुभव साझा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं के टास्क की भी चर्चा की। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर।Bharatiya Janata Party news :भारतीय जनता पार्टी चुनाव मशीन यूं ही नहीं कही जाती है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न होने के साथ ही आम चुनाव 2029 के लिए आधार तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भीखूभाईदलसानिया एनडीए की जीत के बाद कार्यकर्ता आभार कार्यक्रम में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिला स्तर से लेकर बूथ लेवल तक की कार्य योजना की झांकी सबको दिखाई। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और पूरे एनडीए की जीत के फैक्टर की चर्चा की। इसके साथ ही समन्वय के बारे में भी विस्तार से बातें कीं। 

    एक साल पहले से सक्रिय 

    सम्मान समारोह के दौरान भीखूभाई ने कहा कि हमलोगों ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 आरंभ होने के एक वर्ष पूर्व ही एनडीए का जिला सम्मेलन शुरू कर दिया था। इसके बाद विधानसभा स्तर पर सम्मेलन किया गया था। 

    इसको लेकर विपक्षी भ्रम फैलाने में जुट गए थे। वे एनडीए की एकता पर सवाल करने लगे थे। जनता ने विपक्षी दलों के मनसूबे पर पानी फेरते हुए एनडीए को अपना पूरा साथ दियाा। हमारी सरकार बनी है। हम जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम करना शुरू कर चुके हैं। 

    आगे और बेहतर करने की चुनौती 

    दलसानिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से जिला से लेकर बूथ स्तर तक एनडीए और सरकार की बातों को पहुंचाया गया। इसने हमें जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आने वाले चुनाव के लिए भी हमें इसी दिशा में और बेहतर कार्य करने होंगे। 

    सरकारी योजनाओं की हो मानीटरिंग 

    वर्तमान सरकार की योजना का लाभ समाज के अंतिम लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, इसकी देखरेख भी हम कार्यकर्ताओं को ही करनी होगी। इतना ही नहीं, नए लोगों को पार्टी और संगठन से जोड़ने की चिंता सतत करनी होगी। इससे ही पार्टी का सही विकास होगा। आने वाले चुनाव की जीत का आधार तय हो पाएगा। 

    29_07_2024-26_07_2024-dilip_jaiswal_bihar_assembly_election_23766355_212539848_m_23768275_m

    घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता 

    वहीं इसी समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार की सरकार में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए की प्रचंड जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है। जिस तरह से सबने चुनाव से पहले सरकार बनाने की चुनौती को स्वीकार किया और घर-घर जाकर एनडीए की योजना को लोगों तक पहुंचाया। वोटरों को बूथ तक पहुंचाने में मदद की। इसका बहुत अंतर दिखा। 

    महागठबंधन नहीं महालठबंधन 

    उन्होंने महागठबंन की हार के कारणों का भी उल्लेख किया। जिसमें सबसे बड़ी वजह समन्वय की कमी को बताया। कहा, हमारे विपक्ष में महागठबंधन नहीं, महालठबंधनथा। जायसवाल ने सत्ता में आने के बार जनता की अपेक्षा के अनुसार काम करने के सरकार के संकल्प को दोहराया तथा रोजगार कानून व्यवस्था को प्राथमिकता में रखने की बात कही।