आइन-ए-अकबरी किसने लिखी थी? इंटीग्रेटेड B.Ed प्रवेश परीक्षा में ऐसे प्रश्नों ने उलझाया
B.Ed entrance exam: चार वर्षीय बीएड कोर्स में नामांकन के लिए रविवार को बीआरएबीयू के तत्वावधान में 11 विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 120 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। इसमें सामान अध्ययन के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। परीक्षा के दौरान सख्त जांच की व्यवस्था की गई थी।

प्रवेश परीक्षा का प्रश्न पत्र। सौ. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। चार वर्षीय बीएड कोर्स में नामांकन के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। 11 विभिन्न केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई।
बिहार में चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम केवल बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से जुड़े चार कालेजों में ही संचालित किए जाते हैं। इसलिए राजभवन की ओर से बीआरएबीयू को नोडल विश्वविद्यालय बनाया था।
कुल 400 सीटों पर नामांकन के लिए 7020 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रवेश परीक्षा में कल 120 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। इसके लिए दो घंटे का समय दिया गया था।
पूरे राज्य से आए परीक्षार्थियों को सामान्य अध्ययन से पूछे गए प्रश्नों ने खूब परेशान किया। यहां हम आपकी सुविधा के लिए उन प्रश्नों को विकल्प प्रकाशित कर रहे हैं।
उद्देश्य यह कि जो इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे या अगले वर्ष इसमें शामिल होने की सोच रहे हैं तो उनके लिए ये प्रश्न बेहतर मार्गदर्शक साबित हो सकते हैं।
इसके आधार पर आप एक अनुमान लगा सकते हैं कि इस प्रवेश परीक्षा में किस स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रस्तुत है प्रवेश परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके विकल्प-
- आइन-ए-अकबरी किसने लिखी थी? विकल्प हैं अबुल फजल, बदायूंनी, अलबरूनी और तुलसीदास
- कंप्यूटर में अंतत सभी डाटा किस प्रकार की संख्याओं के रूप में प्रदर्शित होते हैं? विकल्प हैं षोडश आधारित संख्याएं, दशमलव संख्याएं, अष्टाध्याई संख्याएं और बाइनरी संख्याएं
- प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है? विकल्प हैं 24 जनवरी, 25 जनवरी, 26 जनवरी और 27 जनवरी
- पृथ्वी पर कौन सा स्थान ऐसा है जहां दिन और रात हमेशा समान समय के लिए रहते हैं? विकल्प हैं भूमध्य रेखा, ध्रुव, प्राइम मेरिडियन और कोई नहीं
- निम्नलिखित में से कौन सा खेल पेरिस 2024 ओलंपिक में पहली बार शामिल हुआ? विकल्प स्टेट बोर्डिंग, ब्रेकिंग, सर्फिंग और कराटे
- ऑपरेशन सिंदूर किस आतंकवादी घटना के बाद किया गया था? विकल्प उरी हमला, पुलवामा हमला, पहलगाम हमला और मुंबई ताज होटल हमला
- निम्नलिखित में से कौन सा ऊर्जा का गैर नवीकरणीय स्रोत है? विकल्प सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, कोयला और बायोमास
- प्रकाश की गति सबसे अधिक किस माध्यम में होती है? विकल्प वायु, जल, कांच और निर्वात
- आसमान नीला दिखाई देने का कारण कौन सी घटना है? विकल्प परावर्तन, अपवर्तन, प्रकीर्णन और विवर्तन
- निम्नलिखित में से कौन सा ग्रह पृथ्वी की घूर्णन दिशा के विपरीत घूमता है? विकल्प मंगल, बृहस्पति, शुक्र और बुध
- कुंभ मेला कितने वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया जाता है? विकल्प 11, 12, 13 और 14
- स्वतंत्रता से पहले भारत में निम्नलिखित में से कौन सा राज्य सबसे पहले अनिवार्य प्रारंभिक शिक्षा लागू करने वाला राज्य था? पूर्व, कोर्ट, बड़ोदा और हैदराबाद
- हिंदी भाषा की लिपि कौन सी है? विकल्प रोमन, ब्राह्मी, अंगिका और देवनागरी
- पीतांबर शब्द में कौन सा समास है? विकल्प बहुव्रीहि, तत्पुरुष, कर्मधारय और कोई नहीं
- कामायनी महाकाव्य के रचयिता कौन हैं? विकल्प जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और रामधारी सिंह दिनकर
- जड़ शब्द का विलोम है? विकल्प जंगल, जन्म, चेतन और नश्वर
- प्रत्यक्ष का विलोम है? परोक्ष, पराक्ष, प्रमाण और प्रक्षेप
- आसमान से बातें करना मुहावरे का सही अर्थ क्या है? विकल्प ऊंचाई पर जाना, झूठ बोलना, डींगे मारना और कविता कहना
- निम्नलिखित में से कौन सा पौधा हरी खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है? विकल्प गेहूं, सनई, कपास और पान
- भारत में क्रेटर झील कौन सी है? विकल्प चिल्का झील, लोनार झील, डल झील और कोई नहीं
- भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है? विकल्प 28 अगस्त, 29 अगस्त, 27 अगस्त और 26 अगस्त
- प्रसिद्ध खेल पुरस्कार द्रोणाचार्य पुरस्कार किस श्रेणी में दिया जाता है? विकल्प खिलाड़ी, कोच, अंपायर और खेल पत्रकार।
- भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह कौन सा है? विकल्प भास्कर, इनसेट, आर्यभट्ट और रोहिणी
- निम्नलिखित में कौन सा भारत का लोक नृत्य है? भांगड़ा, भरतनाट्यम, कथक और ओडीसी
- भारत में ब्रिटिश शासन की स्थापना किस युद्ध के बाद हुई? विकल्प हल्दीघाटी का युद्ध, पानीपत का युद्ध, बक्सर का युद्ध और प्लासी का युद्ध
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।