Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HIGHLIGHTS : मुजफ्फरपुर से सुरेश शर्मा हारे, व‍िजेंद्र चौधरी को मिली जीत, साहेबगंज से वीआइपी के राजू सिंह जीते

    By DharmendraEdited By:
    Updated: Wed, 11 Nov 2020 11:59 AM (IST)

    highlights मुजफ्फरपुर से व‍िजेंद्र चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश शर्मा को पराजित किया। इन दोनों प्रत्‍याशी के बीच कांटे की टक्कर थी। साहेबगंज से वीआइ प्रत्याशी जीते। पारू से भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी शंकर प्रसाद को पराजित किया।

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर सीट पर पराजि‍त प्रत्याशी सुरेश शर्मा (वाएं) और वि‍जेता व‍िजेंद्र चौधरी दाएं । जागरण

    मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के व‍िजेंद्र चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश शर्मा से करीब 6132 वोटों से पराजित किया।साहेबगंज से वीआइ प्रत्याशी जीते। पारू से भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी शंकर प्रसाद को पराजित किया।  वहीं कांटी से राजद के इसरायल मंसूरी ने निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुमार को पराजित किया।  कुढ़नी से भाजपा के केदार गुप्ता ने राजद के डा़. अनिल सहनी को हराया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     तीन चरणों में हुए चुनाव के परिणाम की घड़ी आ गई है। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा के मतगणना स्थल से सबसे तेज नतीजे आपकों यहां मिलेंगे। यहां आप जिले के मुजफ्फरपुर नगर, कुढ़नी, कांटी, पारू और साहेबगंज विधानसभा चुनाव के नतीजे सबसे पहले जान सकते हैं।

    Muzaffarpur Chunav 2020 Results Live Updates

     विजेंद्र चौधरी  -  81307 कांग्रेस 

    सुरेश कुमार शर्मा  -  75175 भाजपा

    - मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के व‍िजेंद्र चौधरी 6132 वोटों से जीत चुके हैं। विधानसभा में वोटों की गिनती के लिए एक मतगणना केंद्र का बनाया गया था। यहां सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई। - मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट पर कुल 28 प्रत्याहशी चुनावी मैदान में थे। इसमें एनडीए से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार शर्मा और महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र चौधरी के बीच आमने- सामने की टक्कर थी।मुजफ्फरपुर सीट के मौजूदा विधायक सुरेश कुमार शर्मा थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में श्री शर्मा को 95594 वोट मिले थे। वहीं, विजेंद्र चौधरी को 65855 मत मिले। उन्होंने विजेंद्र चौधरी को 29739 वोटों से हराया था।- मुजफ्फरपुर विधानसभा के लिए तीसरे चरण में सात नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस विधानसभा में 3.19 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 51.14 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    Kurhani Chunav 2020 Results Live Updates

    अन‍िल कुमार सहनी - 78065 राजद 

    केदार प्रसाद गुप्ता  - 77585  राजद 

    - कुढ़नी विधानसभा से भाजपा पत्‍याशी केदार गुप्ता ने राजद प्रत्याशी अन‍िल कुमार सहनी को हराया। कुढ़नी विधानसभा सीट पर कुल 19 प्रत्यातशी चुनावी मैदान में थे। इसमें एनडीए से भाजपा प्रत्याफशी केदार प्रसाद गुप्ता और महागठबंधन से राजद प्रत्याशी अनिल कुमार सहनी के बीच आमने-सामने की टक्‍कर थी।- 2015 में केदार प्रसाद गुप्ता को 73227 वोट मिले थे। वहीं, जदयू के मनोज कुमार सिंह को 61657 मता मिले। उन्हों ने मनोज कुमार सिंह को 11570 वोटों से हराया था।- कुढ़नी विधानसभा के लिए तीसरे चरण में सात नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस विधानसभा में 296968 वोटर्स हैं। इनमें से 59.30 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    Kanti Chunav 2020 Results Live Updates

    इजरायल मंसूरी -  64220 राजद 

    अजीत कुमार  - 53966 न‍िर्दलीय

    - कांटी में राजद के  मो इजरायल मंसूरी ने  न‍िर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुमार को 10254 वोटों से पराजित किया।  विधानसभा में वोटों की गिनती के लिए एक मतगणना केंद्र बनाया गया हैं।  कांटी विधानसभा सीट पर कुल 22 प्रत्याेशी चुनावी मैदान में थे। - 2015 में  अशोक कुमार चौधरी को 58115 और हम पार्टी के प्रत्यािशी अजीत कुमार को 48836 वोट मिले थे। उन्होंाने अजीत कुमार को 9279 वोटों से हराया था।- कांटी विधानसभा के लिए दूसरे चरण में तीन नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस विधानसभा में 3.05 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 61.43 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    Paroo Chunav 2020 Results Live Updates

    अशोक कुमार स‍िंह - 77092 भाजपा 

    शंकर प्रसाद - 62370 न‍िर्दलीय

    - पारू से भाजपा प्रत्याशी अशोक स‍िंह ने  न‍िर्दलीय शंकर प्रसाद को 14722 वोटों से पराजित किया।  2015 के विधानसभा चुनाव में  अशोक कुमार सिंह ने राजद के शंकर प्रसाद को 13539 मतों से पराजित किया था।- पारू विधानसभा के लिए दूसरे चरण में तीन नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस विधानसभा में 3.13 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 60.00 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

    Sahebganj Chunav 2020 Results Live Updates

    राजू कुमार सिंह -  81036 बीआइपी

    राम व‍िचार राय -  65643 बीआइपी

    -  साहेबगंज विधानसभा से बीआइपी के राजू कुमार सिंह 15393 हजार वोटों से जीते। इन्होंने पूर्व मंत्री रामविचार राय को पराजित किया। वीआइपी के प्रत्याशी राजू कुमार सिंह और महागठबंधन से राजद के प्रत्याशी रामविचार राय के बीच मुकाबला था। इससे पहले यह सीट रामविचार राय के खाते में थी । 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हों ने ने भाजपा के राजू कुमार सिंह को 10650 मतों से पराजित किया था। साहेबगंज विधानसभा के लिए दूसरे चरण में तीन नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस विधानसभा में 3.15 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 56.52 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।