Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर जिले की 5 सीटों पर भाजपा तो 4 पर राजद का कब्जा, जोड़-घटाव शुरू

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 03:13 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर जिले में 6 नवंबर को 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वर्तमान में भाजपा और राजद के पांच-पांच विधायक हैं। पिछले चुनाव में औराई में भाजपा के रामसूरत राय ने सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल की जबकि कुढ़नी में राजद के डॉ. अनिल सहनी कम वोटों से जीते थे बाद में उपचुनाव में भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता विजयी हुए।

    Hero Image
    जिले की पांच सीटों पर भाजपा तो चार पर है राजद का कब्जा

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले की 11 विधानसभाओं सीटों पर एक साथ छह नवंबर को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग के चुनाव की घोषणा के साथ ही वोटों के समीकरण का जोड़ घटाव शुरू हो गया है। साथ ही जीत-हार के आंकड़ों पर भी चर्चा तेज हो गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में वर्तमान में भाजपा के पांच तो राजद के पांच विधायक हैं। कांग्रेस और जदयू का एक-एक विधायक है। पिछले विधानसभा चुनाव में औराई से भाजपा के रामसूरत राय ने जहां सर्वाधिक वोटों से जीत दर्ज की थी।

    वहीं, कुढ़नी में सबसे कम वोट से राजद के डॉ. अनिल सहनी विजयी हुए थे। उनके अयोग्य ठहराए जाने पर यहां हुए उपचुनाव में भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता विजयी हुए।  वहीं, सकरा में भी जदयू के अशोक चौधरी कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज किए थे।

    2020 के विधानसभा चुनाव के परिणाम और वर्तमान मतदाताओं की संख्या का आंकड़ा

    गायघाट:

    विधायक : निरंजन राय, राजद

    निकटतम उम्मीदवार : महेश्वर प्रसाद यादव, जदयू

    जीत-हार का अंतर : 7,566

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-168978, महिला- 151193, अन्य - 07, कुल - 320178

    औराई: 

    विधायक : रामसूरत राय, भाजपा

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : मो. आफताब आलम, माले

    जीत-हार का अंतर : 47,866

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-165069, महिला-144703, अन्य-आठ, कुल-309780

    मीनापुर:

    विधायक : राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : मनोज कुमार, जदयू

    जीत-हार का अंतर : 15,512

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-1491157, महिला-132158, अन्य-08, कुल-281323

    बोचहां:

    उपचुनाव  विधायक : अमर पासवान, राजद

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : बेबी कुमार, भाजपा

    जीत-हार का अंतर : 36,653

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-150583, महिला-133404, अन्य- एक, कुल-283988

    सकरा:

    विधायक : अशोक चौधरी, जदयू

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : उमेश राम, कांग्रेस

    जीत-हार का अंतर : 1,537

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-143609, महिला-127764, अन्य- नौ, कुल- 271382

    कुढनी:

    विधायक : केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा (उपचुनाव में)

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : मनोज सिंह कुशवाहा, जदयू

    जीत-हार का अंतर : 3,649

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-161477, महिला-143123, अन्य-चार, कुल-304604

    मुजफ्फरपुर:

    विधायक : बिजेंद्र चौधरी, कांग्रेस

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी: सुरेश कुमार शर्मा, भाजपा

    जीत-हार का अंतर : 6,326

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-164441, महिला-150764, अन्य- 17, कुल- 315222

    कांटी:

    विधायक : इसरायल मंसूरी, राजद

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : अजीत कुमार, निर्दलीय

    जीत-हार का अंतर : 10,314

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-167826, महिला-149728, अन्य-15, कुल- 317569

    बरुराज:

    विधायक : अरुण कुमार सिंह, भाजपा

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : नंद कुमार राय, राजद

    जीत-हार का अंतर : 43,654

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-147224, महिला-129536, अन्य- छह, कुल- 276766

    पारू:

    विधायक : अशोक कुमार सिंह, भाजपा

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : शंकर प्रसाद, निर्दलीय

    जीत-हार का अंतर : 14,698

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-164171, महिला-146833, अन्य- सात, कुल - 311011

    साहेबगंज:

    विधायक : राजू कुमार सिंह, वीआइपी (अब भाजपा में)

    निकटतम प्रतिद्वंद्वी : राम विचार राय, राजद

    जीत-हार का अंतर : 15,333

    वर्तमान मतदाता : पुरुष-159544,, महिला-140104, अन्य- सात, कुल-299655

    एक नजर में मतदाता सूची:

    पहले 34 लाख 86 हजार 215 मतदाता थे। प्रारूप प्रकाशन के बाद 32 लाख तीन हजार 370 मतदाता बचे थे। उस समय दो लाख 82 हजार मतदाताओं के नाम कटे थे। इसके बाद अंतिम प्रकाशन में करीब 88 हजार से अधिक नाम मतदाताओं के जुड़े।

    इससे कुल मतदाताओं की संख्या अब 32 लाख 91 हजार 478 हो गई। यानी कुल एक लाख 94 हजार 737 मतदाताओं के नाम कटे। इसमें एक लाख से अधिक मृत मतदाता थे, जबकि अन्य में परमानेंट शिफ्ट हो चुके और डुप्लीकेट वोटरों के नाम थे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Chunav: मुजफ्फरपुर में विरोधियों से पहले अपने ही छुड़वा रहे पसीना, आसान नहीं होगा प्रत्याशी का चयन