Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Bhumi: जमीन मालिक ध्यान दें... सरकार ने लागू की नई व्यवस्था, CO साहब की बढ़ गई ड्यूटी

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 08:43 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में भूमि विवादों के निपटारे के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब थानों की जगह अंचल कार्यालयों में शनिवार को सुनवाई होगी। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में अपर थानाध्यक्ष भाग लेंगे। करजा थाना सबसे आगे है जबकि बेला और मिठनपुरा निष्पादन में विफल रहे। साहेबगंज में सबसे ज्यादा मामले लंबित हैं।

    Hero Image
    अब थाना की जगह अंचल पर होगी भूमि विवाद की सुनवाई

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। भूमि विवाद के निपटारे को लेकर प्रत्येक सप्ताह सभी थानों पर थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी संयुक्त रूप से बैठक कर सुनवाई करते थे, लेकिन इसमें कई समस्याएं आ रही थी। जिससे नियमित रूप से सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लंबित वादों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब थाना की जगह संबंधित अंचल कार्यालय परिसर में बैठक आयोजित कर भूमि विवाद के मामले की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई की तिथि शनिवार ही रहेगी, बस स्थान परिवर्तन कर दिया गया है।

    विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इससे सभी समाहर्ताओं को अवगत कराया है। साथ ही इस नई व्यवस्था को अपने-अपने जिलों में लागू करने का अनुरोध किया है। बताया गया कि एक अंचल अंतर्गत कई थाना आते हैं, इससे नियमित रूप से बैठक नहीं हो पाती थी।

    कभी थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था अथवा जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग में व्यस्त रहते तो कभी अंचलाधिकारी को सभी थानों तक पहुंचने और बैठक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस कारण आम जनता को परेशानी हो रही थी। वे निर्धारित तिथि को थाना पर घंटों इंतजार कर लौट जाते थे। इसे देखते हुए व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

    स्वयं नहीं पहुंचे तो अपर थानाध्यक्ष लेंगे भाग:

    अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि अंचल स्तर पर आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहेंगे। अगर किसी कारणवश वे नहीं जाते हैं तो अपर थानाध्यक्ष अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।

    किसी मामले के निष्पादन के क्रम में स्थल भ्रमण की आवश्यकता होती है तो थाना और अंचल कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में राजस्व अधिकारी और हलका कर्मचारी भी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।

    बेला और मिठनपुरा निष्पादन में फेल:

    बेला और मिठनपुरा थाना में कुल 10 मामले भूमि विवाद से संबंधित हैं, लेकिन इसमें से एक भी मामले का निष्पादन नहीं किया गया है। जबकि करजा सबसे अव्वल है, जिसने 203 प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन किया। जिले में सर्वाधिक साहेबगंज थाना में 462 मामले अब तक प्राप्त हुए हैं।

    इन थानों में भूमि विवाद के इतने मामले लंबित:

    थाना प्राप्त आवेदन निष्पादन
    ओराई 103 99
    हथौड़ी 17 13
    पीयर 51 25
    बरुराज 36 20
    कथैया 64 49
    मोतीपुर 236 193
    अहियापुर 71 05
    बोचहां 102 14
    हथौड़ी 33 30
    सकरा 185 167
    गायघाट 49 15
    कांटी 128 62
    कटरा 36 16
    कुढ़नी 83 58
    मनियारी 204 203
    सिवाइपट्टी 15 10
    पानापुर 07 01
    ब्रह्मपुरा 10 08
    मुशहरी 40 08
    काजीमोहम्मदपुर 12 05
    नगर 25 21
    मिठनपुरा 08 00
    सदर 30 17
    सिकंदरपुर 21 03
    पारू 150 147
    देवरिया 06 06
    साहेबगंज 462 438
    बरियारपुर 56 53
    सरैया 214 167
    बेला 02 00
    तुर्की 45 28
    करजा 203 203

    यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: जमीन विवाद मामले में CO और थानाध्यक्ष करेंगे संयुक्त निरीक्षण, भू-समाधान पोर्टल में होगा सुधार

    यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: जमीन के कागजात को लेकर हो जाएं टेंशन फ्री, घर बैठे हो जाएगा ये जरूरी काम

    comedy show banner