Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: उत्तर बारिश में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 08:58 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में एक पखवाड़े बाद हुई बारिश ने किसानों को राहत दी है। साहेबगंज मुशहरी और सकरा में 50 एमएम से अधिक वर्षा हुई जबकि कांटी कटरा और मड़वन में कम बारिश हुई। इस बारिश से धान की फसल को लाभ मिलेगा क्योंकि सावन और भादो में सूखे जैसी स्थिति थी। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

    Hero Image
    आसमान से बरसी राहत की बारिश, तीन प्रखंडों में टूटा रिकॉर्ड

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। करीब एक पखवाड़े के बाद गुरुवार की सुबह आसमान से राहत की बारिश हुई। एक घंटे के जिले के सभी प्रखंडों में बारिश हुई, लेकिन कुछ प्रखंडों में कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार साहेबगंज, मुशहरी और सकरा प्रखंड में 50 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। इन प्रखंडों में इस बार सर्वाधिक बारिश हुई है, जबकि कांटी, कटरा और मड़वन प्रखंड बारिश को तरसते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पर करीब छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। अन्य प्रखंडों में सामान्य बरसात हुई। हालांकि इतनी बारिश भी धान की फसल को काफी लाभ पहुंचाएंगी। किसानों के निराश चेहरे पर बारिश के बाद थोड़ी मुस्कान जरूर आई है। क्योंकि बोरिंग से पानी चलाकर किसानों ने धान का पौधा लगाया था। इसके बाद बारिश नहीं हुई।

    पिछले दो दिनों से जिले में मौसम में अधिक गर्मी थी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। उमस इतनी अधिक थी कि लग रहा था जोरदार बारिश होगी। गुरुवार सुबह करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे खेत जो सूख गए थे, उसने पानी भी जमा हो गया। यह धान की फसल को बहुत लाभ पहुंचाएंगी।

    आंकड़ों पर गौर करें तो सावन और भादो में सूखे जैसी स्थिति रही। अगस्त में कुढ़नी में सिर्फ अच्छी बारिश हुई थी। अन्य प्रखंड बारिश को तरस गए थे। पूरे सावन में सामान्य से बहुत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। भादो भी पूरा सूखा ही बीत गया। अब इस एक घंटे की बरसात ने थोड़ी राहत प्रदान की है।

    अधिकतम तापमान में दर्ज की गई गिरावट:

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 93 जबकि दोपहर के बाद 89 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया।

    इस दौरान पांच किलोमीटर की रफ्तार में पछिया हवा चली। अगले पांच दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शुक्रवार को उत्तर बिहार में अच्छी बारिश की संभावना है। 17 तक इसी प्रकार मौसम रहेगा। इसके बाद बदलाव होगा।

    इन प्रखंडों में इतना एमएम रिकॉर्ड हुआ बारिश:

    प्रखंड बारिश (एमएम)
    औराई 12.4
    बंदरा 24.4
    बोचहां 12.2
    गायघाट 15.4
    कांटी 6.2
    कटरा 6.4
    कुढ़नी 24.4
    मड़वन 4.2
    मीनापुर 20.0
    मोतीपुर 12.0
    मुरौल 30.0
    मुशहरी 52.8
    पारू 18.4
    साहेबगंज 51.8
    सकरा 55.4
    सरैया 20.0