Muzaffarpur News: सभी विधानसभा क्षेत्रों में 441 सेक्टर पदाधिकारियों की तैनाती, जल्द मिलेगी ट्रेनिंग
मुजफ्फरपुर के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में 441 सेक्टर पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इन सभी पदाधिकारियों को मतदान से संबंधित कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण 28 तारीख को एमआईटी में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा जिसमें मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। डीएम ने सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है।

इन विधानसभा में इतने मतदान केंद्र और सेक्टर पदाधिकारी:
विधानसभा | मतदान केंद्र | सेक्टर पदाधिकारी |
---|---|---|
गायघाट | 416 | 43 |
औराई | 400 | 42 |
मीनापुर | 345 | 35 |
बोचहां (अजा) | 365 | 35 |
सकरा (अजा) | 343 | 37 |
कुढ़नी | 375 | 39 |
मुजफ्फरपुर | 416 | 38 |
कांटी | 396 | 44 |
बरुराज | 357 | 39 |
पारू | 388 | 48 |
साहेबगंज | 385 | 41 |
कुल | 4186 | 441 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।