Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: उद्योग आधारित होगी NDA की अगली सरकार, 1 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 03:33 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में एनडीए कार्यकर्ता महासम्मेलन में वक्ताओं ने बिहार में उद्योग आधारित विकास और रोजगार सृजन पर जोर दिया। नेताओं ने एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने और पलायन रोकने का संकल्प लिया। तेजस्वी यादव पर कमीशनखोरी के आरोप लगे जबकि राहुल-तेजस्वी पर बिहार को अपमानित करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया।

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओ को माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।(जागरण)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार में एनडीए की अगली सरकार उद्योग आधारित होगी। राज्य में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी।

    सरकार एक करोड़ युवाओं को रोजगार देगी ताकि बिहार से प्रवासन को रोका जा सके। ये बातें शुक्रवार को मुजफ्फरपुर विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता महासम्मेलन में वक्ताओं ने कही।

    सम्मेलन में शामिल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर जीत का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने देश एवं प्रदेश में एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'कमीशन खाने में लगे रहे तेजस्वी'

    उन्होंने कहा कि डेढ़ साल तक उपमुख्यमंत्री व आधा दर्जन विभागों के मंत्री रहते तेजस्वी यादव ने विकास का कोई काम नहीं किया, बल्कि कमीशन खाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि इस बार मुजफ्फरपुर से एनडीए उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।

    मुजफ्फरपुर के सांसद एवं केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि राहुल-तेजस्वी ने बिहार को गाली देने वालों को अपनी यात्रा में शामिल कर बिहारवासियों को अपमानित करने का काम किया।

    मुजफ्फरपुर के विकास के लिए अपने काम गिनाए। उन्होंने कहा कि एक या दो दिन में पताही हवाई अड्डा के विकास का टेंडर जारी हो जाएगा। शहर में जल्द ही रिवर फ्रंट का विकास होगा।

    'नेता बिचौलिया बनकर जनता को भ्रमित कर रहे'

    बिहार सरकार के मंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा महागठबंधन के नेता बिचौलिया बनकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जनता विधानसभा चुनाव में उनको आईना दिखाएगी।

    मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि नीतीश कुमार की इच्छा शक्ति से बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर जदयू अध्यक्ष अनुपम कुमार ने, संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।

    महासम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री राम सूरत राय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, राष्ट्रीय कार्यसमिति महिला की सदस्य डॉ. ममता रानी, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा एवं जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

    एनडीए सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए जनता के बीच जाने एवं बूथ स्तर पर हर सदस्य को 25-25 लोगों को शामिल करने की बात कही।

    इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पश्चिमी हरिमोहन चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही, हम सेकुलर के जिलाध्यक्ष संजर आलम, भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह, रोलोमो नेत्री रेखा गुप्ता, पूर्व एमएलसी नरेंद्र सिंह, अमिताभ कुमार, मनोज तिवारी, रविशंकर कुशवाहा सहित भाजपा, जदयू, लोजपा, हम एवं रालोमो के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।