Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरएसएस के सह सरकार्यवाह का आह्वान, जातीय भेदभाव को खत्म कर बनाएं समरस समाज

    By Amrendra Tiwari Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 12 Oct 2025 03:57 PM (IST)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह ने जातिगत भेदभाव को समाप्त करने और एक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण का आग्रह किया है। उन्होंने सामाजिक एकता और समानता पर जोर दिया। आरएसएस का उद्देश्य हमेशा से ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा है, जिसके माध्यम से एक मजबूत और एकजुट राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।

    Hero Image

    शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन व शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। सौ.संघ

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन व शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। सकरा खंड के रामकृष्ण मंडल में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार ने कहा कि आज हिन्दू समाज के बीच जातीय आधार पर होने वाले भेदभाव को खत्म कर समरस समाज बनाने का समय आ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया कि शताब्दी वर्ष पर सात प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होना है। संघ का कार्य शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का है। संघ के संस्थापक डा. केशव राव बलीराम हेडगेवार का मानना था कि व्यक्ति निर्माण से समाज परिवर्तन और समाज परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन होता है।

    इसलिए संघ का कार्य देश भर के प्रत्येक भौगोलिक इकाई एवं समाज के सभी वर्गों में होना चाहिए ताकि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाया जा सके। संघ की रचना में 12- 15 गांव का भौगोलिक समूह, जिसको रामकृष्ण मंडल नाम दिया गया है।

    संघ के स्वयंसेवक पांच विषय सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी भाव और नागरिक कर्तव्य को लेकर प्रत्येक हिंदू घरों तक जाएंगे। उनको जागरूक करेंगे। महानगर प्रचार प्रमुख अजय कुमार ने कहा कि इस साल अलग-अलग बस्ती में आयोजन किया जा रहा हैं। एक साल तक यह कार्यक्रम चलेगा।

    पेंशनर समाज के कार्यकारिणी की बैठक

    मुजफ्फरपुर : बिहार पेंशनर समाज के जिला कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक सह वरिष्ठ सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन माध्यमिक शिक्षक संघ भवन माड़ीपुर के सभागार में सभापति नर्मदेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई।

    इसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। समारोह में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक तथा बिहार पेंशनर समाज कुढ़नी शाखा के पूर्व अध्यक्ष एवं सरैया शाखा के वर्तमान अध्यक्ष देव नारायण प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया।

    उन्हें बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह कार्यकारी अध्यक्ष बिहार पेंशनर समाज के रघुवंश प्रसाद सिंह ने शाल, माला, मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। रघुवंश प्रसाद सिंह ने देव नारायण प्रसाद सिंह के सेवाकाल के कार्यो उल्लेख किया।

    मौके पर नन्द किशोर तिवारी, ब्रज किशोर चौधरी, कुमार जीतेन्द्र, महेंद्र प्र शर्मा, मदन प्र सिंह सरैया, अंजनी कुमार सिंह, रवींन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।