वोटर अधिकार यात्रा में व्यंजन की भरपूर व्यवस्था...दिन में राहुल ने खुद को चाय और स्नैक्स तक ही सीमित रखा
Voter Adhikar Yatra नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यात्रा के बीच बिना चीनी की चाय के साथ स्नैक्स लिया। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छांछ लिया और स्नैक्स खाया। पराठा दही व फल से लेकर चाय-काफी की विशेष व्यवस्था इस यात्रा में शामिल नेताओं के लिए किया गया है। इसके पहले खाद्य निरीक्षक जांच कर रहे हैं।

अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर सीमा पर ठीकापही में विधायक निरंजन राय ने स्वागत किया। उसके बाद पूरा काफिला बेनीबाद में एक ढाबे पर ठहरा। चाय, काफी, पराठा, दही व स्नैक्स की व्यवस्था थी।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव सांसद प्रियंका गांधी बिना चीनी की चाय के साथ स्नैक्स ली। वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नारियल पानी लिया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेडडी ने भी चाय पी।
पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छांछ लिया और स्नैक्स खाया। यहां पर पराठा, दही व फल से लेकर चाय-काफी का इंतजाम था। सबने अपने-अपने पंसद का भोजन किया। इस दौरान बिहार चुनाव की रणनीति बनी।
होटल के संचालक सारिक खान ने कहा कि सबकुछ अच्छा रहा, लेकिन पाग, गमछा व माला रखा रह गया। इससे पहले खाद्य निरीक्षक सुदामा चौधरी व उनके साथ आए सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की। उसके बाद सबकुछ परोसा गया।
केवटसा में पूर्व जिला पार्षद जीतेन्द्र यादव ने बागमती तटबंध निर्माण से होने वाले नुकसान से संबंधित मांग पत्र सौंपा। वहां से हनुमानगर होते हुए काफिला सभास्थल तक गया। भरतनगर चौक पर चाय पीने का इंतजाम था, लेकिन काफिला नहीं रुका।
सभा के बाद बेरुआ बुनियादी विद्यालय परिसर में उनके लिए भोजन और विश्राम की विशेष व्यवस्था थी। भोजन व्यवस्था प्रभारी के अनुसार, मेन्यू में शाकाहारी और मांसाहारी मिलाकर कुल 27 प्रकार के व्यंजन बनाए गए थे। इनमें दही-चूड़ा, सकरौरी, दाल-भात से लेकर चिकन, मटन और मछली तक शामिल था।
वहां पर राहुल ने भोजन की वेराइटी चखी, लेकिन चिकन व रोटी खाई। विश्राम के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस दो वीआइपी बसें मंगाई गई हैं। वहां पर राहुल विश्राम किए। वहां से चार बजकर 17 मिनट पर प्रस्थान कर गए।
राहुल गांधी का काफिला बेरुआ बुनियादी विद्यालय से चलकर बोचहां होते हुए अहियापुर पहुंचा। यहां पर महागठबंधन नेतओं ने स्वागत किया। अचानक भीड़ के कारण पुलिस को व्यवस्था संभालने में परेशानी हुई।
मतदाता अधिकार यात्रा पर पर पहुंचे लोस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर ठीकापाही चौक से लेकर जीरोमाइल चौक तक जगह-जगह महिलाएं, युवा, बच्चे व वरीय नागरिक इंतजार करते रहे।
बेनीबाद एनएच 57 पर राहुल का इंतजार कर रही यशोदा देवी लाइन में खड़ी थीं। पूछने पर बोलीं, पानी बरसे चाहे धूप हम हटे वाला न छी..। बिना राहुल गांधी से देखले न जबई..। इस तरह की बात उनके साथ खड़े मोहन दास ने कहा, वह कांग्रेस का झंडा लेकर खड़े थे। यहां पर माले, राजद व वीआइपी का झंडा दिखा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।