Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Voter Adhikar Yatra: विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में डमी सरकार, इसको बदलने का लें संकल्प

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 03:08 PM (IST)

    Voter Adhikar Yatra गायघाट प्रखंड के जारंग में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में अभी सरकार नाम की चीज नहीं है। यह डमी सरकार है। यह कहीं और से संचालित हो रही है। इसको बदलने की जरूरत है। इसके लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है।

    Hero Image
    वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में जारंभ की सभा को संबोधित करते तेजस्वी यादव। जागरण

     जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर की सीमा में पहुंचने के बाद गायघाट प्रखंड के जारंग में सभा आयोजित की गई। इसमें बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में डमी सरकार चल रही है। यह कहीं और से संचालित हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से अब राज्य संचालित होने वाला नहीं है। इसलिए बदलाव की जरूरत है। यह इसके लिए संकल्पित होने का समय है।

    सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि वोट करना हमारा अधिकार है। इसे कोई छीन नहीं सकता है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार सरकार को "डुप्लीकेट सरकार" बताते हुए कहा कि हमारे घोषणा पत्र की नकल कर योजनाएं लागू की जा रही हैं।

    तेजस्वी ने कहा कि जो नई सरकार आएगी वह शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस करेगी। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका विजन खत्म हो गया है। वर्तमान में वे रिमोट पर चल रहे हैं।

    अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव ने दावा किया कि महागठबंधन बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मजबूती से लड़ेगा। अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा। कहा, बिहार में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।