'वह अस्वस्थ हैं; अब मैं संभालूंगा उनकी विरासत', सीएम नीतीश कुमार के गढ़ में गरजे मुकेश सहनी
मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश कुमार के गढ़ में कहा कि वे उनकी विरासत संभालेंगे क्योंकि वे अस्वस्थ हैं। उन्होंने बिहार की राजनीति में नई दिशा देने का संकल्प लिया और युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। सहनी की गर्जना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
-1762171220018.webp)
मुकेश सहनी का बीजेपी पर तंज। (जागरण)
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। विधानसभा चुनाव के बीच सियासी सरगर्मी अब चरम पर है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कर्मभूमि रहुई पहुंचे।
यहां ब्लांक मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी उमैर खान के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।
सभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं और मैं उनका सम्मान करता हूं। वे इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं, अब उनी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मेरी है।
सहनी ने कहा कि विकास और सम्मान दोनों की राजनीति करनी है। महागठबंधन इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब एक मछुआरे के बेटे के साथ तालाब में उतरकर मछली पकड़ते हैं, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो जाता है?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर अंबानी-अडानी के घर शादी में जाएं तो कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन जब राहुल गांधी मल्लाह समाज के साथ खड़े होते हैं, तो भाजपा को तकलीफ होती है।
सभा में स्थानीय नेताओं ने भी लोगों से उमैर खान को जीत दिलाने की अपील की। मंच पर मल्लाह समाज के कई प्रतिनिधि और महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।