राहुल गांधी की 'Voter Adhikar Yatra' के दौरान हादसा, वाहन ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दूसरे दिन नवादा में एक हादसा हुआ। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ले जा रहे वाहन से सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग गई जिसके बाद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचाया। राहुल गांधी ने पुलिसकर्मी का हालचाल जाना। इस यात्रा में झारखंड कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं।

डिजिटल डेस्क, नवादा। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकारी यात्रा का मंगलवार को तीसरा दिन है। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी हैं। दोनों आज नवादा जा रहे हैं, जहां राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
यात्रा के दौरान, 'मतदाता अधिकार यात्रा' की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को नवादा में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को ले जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी।
#WATCH | Bihar | A police personnel deployed in security for 'Voter Adhikar Yatra' was bumped by the vehicle carrying Congress MP & LoP Rahul Gandhi and RJD leader Tejashwi Yadav in Nawada, today
— ANI (@ANI) August 19, 2025
The police personnel was rescued by other security personnel present, and LoP Rahul… pic.twitter.com/RrPl2PNpZd
पुलिसकर्मी को वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बचाया और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उसका हालचाल पूछा।
बता दें कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ बिहार पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह के अलावा कम से कम आधा दर्जन विधायक और कार्यकारी अध्यक्ष समेत कई पार्टी कार्यकर्ता नवादा में राहुल गांधी की रैली में शामिल हुए। ये सभी वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने बिहार आए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।