पटना के मनेर में दिव्यांग की पत्थर से कुचलकर हत्या, दूसरों के सहारे कटती थी जिंदगी
मनेर थाना क्षेत्र के गोरया स्थान में एक 40 वर्षीय दिव्यांग की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जीतलाल राय के रूप में हुई है जो अपनी बहन और जीजा के यहां रहता था। विवाद के बाद कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है।

जागरण संवाददाता, मनेर(पटना)। मनेर थाना क्षेत्र के गोरया स्थान के जीवराखन टोला में एक 40 वर्षीय दिव्यांग की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक मूलरूप से मनेर के ही शेरपुर के निवासी संतलाल राय का पुत्र जीतलाल राय था।
जीत के तीन बहन थी, तीनों बहनों की शादी गौरया स्थान के जीवराखन टोला कॉलोनी में हुई थी। बहन की शादी वहां होने के कारण वो वहीं पर मध्य विद्यालय के सामने देवी मंदिर के चबूतरे पर रहता था। वो अपनी जिंदगी कभी स्कूल के मिलने वाले मध्याह्न भोजन से तो कभी दूसरे से मांगकर खा-पीकर काट रहा था। शुक्रवार के करीब 4 बजे किसी से विवाद हो गया जिससे गुस्से में उसे पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या मंदिर के चबूतरे पर ही कर दी।
हत्या के बाद भी स्वजन या बगल के बहन या बहनोइयों में किसी प्रकार का लगाव नहीं दिख रहा था।सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार व अन्य पुलिस दल पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु भेजा गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।