Rajya Sabha Elections: नीतीश-नितिन की जीत के लिए BJP का प्लान, नियुक्त किए दिग्गज पर्यवेक्षक, देखिए लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। बिहार के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्म ...और पढ़ें
राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से 9 मार्च 2026 को इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह नियुक्तियां की हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।
बिहार के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त
भाजपा ने बिहार में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है।
इनमें छत्तीसगढ़ सरकार के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हरियाणा और ओडिशा के लिए भी नियुक्ति
भाजपा ने अन्य राज्यों के लिए भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। हरियाणा के लिए गुजरात सरकार के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।
ओडिशा के लिए चंद्रशेखर बावनकुले को जिम्मेदारी
वहीं ओडिशा में राज्यसभा चुनाव की निगरानी के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
पार्टी की ओर से कहा गया है कि इन नेताओं की निगरानी में चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी की जाएंगी।
चुनावी प्रक्रिया पर रहेगी नजर
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में पार्टी के विधायकों के साथ समन्वय बनाएंगे और चुनाव से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया पार्टी की रणनीति के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार सहित NDA के 5 उम्मीदवारों ने अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।