Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बांकीपुर उपचुनाव जीते प्रशांत किशोर: 31 साल बाद BJP के गढ़ में लिखा इतिहास, PM के ‘बॉस’ की सीट पर PK का जलवा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:07 PM (IST)

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में 19324 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की, जो बीजेपी के गढ़ में जन सुराज के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस जीत ने बि ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर की जीत से बदला सियासी समीकरण

    प्रशांत किशोर की जीत से बदला सियासी समीकरण

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की।

    2. बीजेपी के गढ़ में जन सुराज ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

    3. बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प की चर्चा तेज हुई।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 44,827 और आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 वोट प्राप्त हुए। प्रशांत किशोर ने 19324 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

    BJP के गढ़ में PK की बड़ी सेंध

    बांकीपुर लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में प्रशांत किशोर की जीत को जन सुराज के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। इस नतीजे ने बांकीपुर के पुराने राजनीतिक समीकरण को भी बदल दिया है।

    PK की जीत से बदला सियासी समीकरण

    प्रशांत किशोर की जीत के साथ जन सुराज ने बिहार की सियासत में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

    बीजेपी के पारंपरिक प्रभाव वाले क्षेत्र में जीत ने पार्टी के सामने भी नए राजनीतिक सवाल खड़े किए हैं। वहीं आरजेडी तीसरे स्थान पर रही।

    जीत के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा

    बांकीपुर के नतीजे ने बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प को लेकर चर्चा तेज कर दी है। प्रशांत किशोर की इस जीत का असर आने वाले चुनावों की रणनीति और राजनीतिक समीकरणों पर भी पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर को किस राउंड में कितने वोट मिले? बांकीपुर उपचुनाव की गिनती शुरू होते ही PK ने दिखा दिया था दम

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर आगे; जन सुराज के समर्थकों में जश्न, BJP- RJD कार्यालयों में पसरा सन्नाटा

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में लालू यादव और नीतीश कुमार पीछे, जबरदस्त जीत की ओर प्रशांत किशोर

    यह भी पढ़ें- बांकीपुर में प्रशांत किशोर की निर्णायक बढ़त, पत्नी जाह्नवी बोलीं- सोमवारी की थी... महादेव ने मेरी सुन ली

    खबरें और भी