Barh vidhan sabha Chunav Result: 'मिनी चित्तौड़गढ़' में किसके सिर सजेगा ताज, आज होगा फैसला
Barh election Result: बाढ़ विधानसभा सीट पर अब तक सिर्फ एक बार ही गैर राजपूत उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। अन्य सभी चुनावों में यहां से राजपूत विधायक ही चुने गए। इस बार बीजेपी ने सियाराम सिंह और राजद ने करनवीर सिंह को टिकट दिया है।

बिहार चुनाव रिजल्ट।
डिजिटल डेस्क, बाढ़ (पटना)। Barh vidhan sabha Election Result 2025 / Bihar vidhan sabha chunav Result: बाढ़ विधानसभा सीट पटना जिले में आती है और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बाढ़ राजपूत बाहुल्य क्षेत्र है। इस कारण इसे पटना का 'मिनी चित्तौड़गढ़' भी कहा जाता है।
बाढ़ विधानसभा सीट पर अब तक सिर्फ एक बार ही गैर राजपूत उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। अन्य सभी चुनावों में यहां से राजपूत विधायक ही चुने गए। इस बार बीजेपी ने सियाराम सिंह और राजद ने करनवीर सिंह को टिकट दिया है।
Barh Vidhan Sabha Chunav रिजल्ट अपडेट-
सियाराम सिंह (भाजपा)-
करनवीर सिंह (महागठबंधन- राजद)-
राजपूतों की आबादी ज्यादा
बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद 2005 में बाढ़ से विधायक रहीं। इसके बाद ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू लगातार 4 बार बाढ़ से चुनाव जीते। वे दो बार जेडीयू और दो बार बीजेपी से विधायक बने। 2020 के विधानसभा चुनाव में ज्ञानू ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के सत्येंद्र बहादुर को 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।
बाढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा राजपूतों की आबादी है। इसके बाद यादव, मुस्लिम और अनुसूचित जातियों के मतदाता भी ठीक-ठाक संख्या में हैं। बाढ़ को जिला बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।