Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Government: हड़ताल पर गए 110 संविदाकर्मी बर्खास्त, राजस्व और भूमि सुधार विभाग की बड़ी कार्रवाई

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 07:28 PM (IST)

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल कर रहे 110 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है जिनमें संघ के अध्यक्ष और सचिव भी शामिल हैं। यह कार्रव ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजस्व महा अभियान के दौरान हड़ताल पर गए 110 संविदाकर्मी बर्खास्त

    राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताल कर रहे 110 विशेष सर्वेक्षण अमीन, कानूनगो, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी एवं विशेष सर्वेक्षण लिपिक को बर्खास्त कर दिया है। इनमें संघ की अध्यक्ष रौशन आरा और सचिव विभूति कुमार भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह कार्रवाई जिला बंदोबस्त पदाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर हुई है। भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बर्खास्त किए गए संविदाकर्मी अनुचित मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे। इससे राजस्व महा अभियान प्रभावित हो रहा था।

    निदेशक जे प्रियदर्शिनी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संघ की अध्यक्ष रौशन आरा ने 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया। वहीं, संघ के सचिव विभूति कुमार उसी दिन से अपने दायित्वों का निर्वहन छोड़कर हड़ताल पर चले गए। विभाग ने माना कि इनका आचरण अनुशासनहीनता और सरकारी आदेश की अवहेलना है।

    इस बीच विभाग ने दावा किया है कि राजस्व महा अभियान की गति तेज है। 19 से 24 अगस्त के बीच सभी 38 जिलों में 1584 शिविर लगाए गए। शिविर में कुल 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें जमाबंदी में सुधार के आवेदनों की संख्या सर्वाधिक 38,340 है।

    ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने के आवेदनों की संख्या 7246, उत्तराधिकार नामांतरण के आवेदनों की संख्या 1465 एवं बंटवारा नामांतरण के आवेदनों की संख्या 1368 है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: जमाबंदी पंजी मिली, अब खाता-खेसरा के लिए काट रहे चक्कर; जमीन मालिक परेशान