Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar Weather Update: दीवाली के बाद पटना की हवा हुई जहरीली, जानिए बिहार के शहरों का हाल 

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 09:17 AM (IST)

    बिहार में दीवाली के बाद पटना समेत कई शहरों की हवा जहरीली हो गई है। पटना का AQI 300 दर्ज किया गया है, जो खतरनाक श्रेणी में आता है। मुजफ्फरपुर, भोजपुर और छपरा की हवा भी बहुत खराब है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

    Hero Image

    बिहार में दीपावली के बाद हवा हुई जहरीली।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में दीपावली पर्व के दिन सोमवार 20 अक्टूबर को मौसम शुष्क बना रहा। हालांकि, दीवाली के चलते पटाखे फोड़े जाने से शहरों की हवा जरूर जहरीली हो गई।

    एक्यूआई डॉट इन की ओर से जारी किए गए डाटा के अनुसार, आज सुबह 21 अक्टूबर को पटना का AQI 300 दर्ज किया गया, जो खतरनाक की श्रेणी में आता है। मुजफ्फपुर की हवा भी जहरीली हो गई है। यहां का AQI 207 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं भोजपुर का 238 और छपरा का AQI 210 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब है। इसके अलावा सारण का 169 और भागलपुर का AQI 150 यानि खराब है।

    दरभंगा और बेगूसराय की हवा अस्वस्थ है, इनका AQI क्रमश: 193 और 166 है। गया का AQI 113 दर्ज किया गया, जो खराब की श्रेणी में आता है। गोपालगंज का AQI 178 है। 

    अगले 5 दिन किस जिले में कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम बिहार के जिलों में 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण और गोपालगंज शामिल हैं।

    वहीं, उत्तर मध्य बिहार के जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी अगले 5 दिन मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई गई है।

    उत्तर पूर्व बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में भी मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

    इसी तरह दक्षिण पश्चिम बिहार के जिलों बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

    इसके अलावा दक्षिण मध्य बिहार के जिले पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में भी अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा।

    दक्षिण पूर्व बिहार के जिलों भागलुपर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया भी मौसम शुष्क ही रहने की संभावना जताई गई है।

    मौसम में बदलाव की संभावना नहीं

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम सूखा ही बना रहेगा, यानी बारिश होने की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। बिहार में आज सूर्योदय: 05:51 मिनट पर हुआ।

    वहीं, सूर्यास्त: 17:17 होगा, जबकि चंद्रोदय: 05:31 और चन्द्रास्त: 17:00 बजे होगा। तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, न्यूनताम तापमान भी पहले जैसा ही बना रहेगा। आज का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

    बिहार के दूसरे शहरों की हवा में AQI का स्तर जानने के लिए यहां क्लिक करें