Bihar Assembly Election 2025 Live: पहले फेज की वोटिंग खत्म, दूसरे चरण के लिए घमासान तेज; भाई वीरेंद्र पर FIR दर्ज
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Live News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है, जिसमें 64.69% रिकॉर्ड मतदान हुआ। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई। दूसरे चरण के लिए पीएम मोदी, अमित शाह, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जैसे नेता प्रचार में जुट गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Assembly Elections 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। पहले चरण में बिहार में बंपर वोटिंग हुई है। बिहार के इतिहास में पहली बार 64.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। अब पहले चरण की वोटिंग के बाद दूसरे चरण का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी सहित कई नेता आज बिहार में जनसभाएं करेंगे।
Bihar Assembly Elections 2025 Live: लोगों में खूब उत्साह से किया मतदान, इस बार 2010 से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे- संजय कुमार झा
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बिहार चुनाव पर कहा कि लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया है, यह सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है, यह मतदान सरकार की वापसी के लिए किया गया है। पिछले रिकॉर्ड को देखें, बिहार में, 2005 की तुलना में 2010 में सरकार की वापसी के लिए अधिक वोट डाले गए थे, 2010 की तुलना में 2015 में सरकार की वापसी के लिए अधिक वोट डाले गए थे, इसलिए यह प्रवृत्ति हमेशा से रही है कि जब अधिक मतदान होता है, तो सरकार वापस आती है। लोग सुरक्षा, शांति, समृद्धि, सुशासन के लिए वोट करने के लिए निकले। इस बार, 2010 से बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
#WATCH | पटना: JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बिहार चुनाव पर कहा, "...लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया है, यह सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है, यह मतदान सरकार की वापसी के लिए किया गया है। पिछले रिकॉर्ड को देखें, बिहार में, 2005 की तुलना में 2010 में सरकार की वापसी… pic.twitter.com/El0EsNvIIG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2025
Bihar Chunav 2025 Live Updates: मुश्किल में फंसे भाई वीरेंद्र, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्रवाई
विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मतदान के क्रम में मनेर थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। मनेर थाने में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याशी भाई वीरेंद्र के खिलाफ पुलिस पदाधिकारी से दुर्व्यवहार व धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Bihar Election 2025 Live Updates: प्रशांत किशोर ने कहा- पूरा भरोसा है 14 नवंबर को लिखा जाएगा इतिहास
जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के पहले चरण के वोटिंग को लेकर कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत आजादी के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा है। मैं महीनों से कह रहा हूं कि बिहार में 60% से ज़्यादा जनता बदलाव चाहती है। अब, जन सुराज की वजह से लोगों के पास एक विकल्प है। बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत दर्शाता है कि लोग विकल्प पाकर खुश हैं, और छठ के बाद भी यहां रुके प्रवासी मजदूरों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। वे इन चुनावों में 'X' फैक्टर हैं। जन सुराज को पूरा भरोसा है। 14 नवंबर को इतिहास लिखा जाएगा।
#WATCH | गयाजी, बिहार: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव पर कहा, "इस बार मतदान प्रतिशत आज़ादी के बाद से अब तक के सबसे ज़्यादा है। मैं महीनों से कह रहा हूं कि बिहार में 60% से ज़्यादा जनता बदलाव चाहती है। अब, जन सुराज की वजह से लोगों के पास एक विकल्प है। बढ़ा हुआ… pic.twitter.com/cuYJ4ORwT2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2025
