गहलोत, बघेल और अधीर रंजन को मिली बिहार चुनाव की जिम्मेदारी; कांग्रेस ने 41 जिला पर्यवेक्षक भी किए नियुक्त
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अशोक गहलोत भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के रूप में अशोक गहलोत और भूपेश बघेल का अनुभव और अधीर रंजन चौधरी का पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अनुभव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। मल्लिकार्जुन खरगे ने जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आब्जर्वर तय कर दिए हैं। अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी को तत्काल प्रभाव से बिहार चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सीनियर आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की स्वीकृति के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। इसके साथ ही बिहार के 41 जिला आब्जर्वरों के नाम भी तय कर दिए गए हैं।
माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित नेताओं को एआईसीसी वरिष्ठ पर्यवेक्षक (Senior Observers) नियुक्त किया है।
साथ ही, बिहार विधानसभा चुनावों के लिए जिला चुनाव पर्यवेक्षकों (District Election Observers) की नियुक्ति के प्रस्ताव… pic.twitter.com/wXaPdrBOur
— Bihar Congress (@INCBihar) October 4, 2025
जिला आब्वर्जरों में अविनाश पांडेय, कामेश्वर पटेल, हरिश चौधरी, काजी निजामुद्दीन, अजय कुमार लल्लू, भक्त चरण दास, अजय राय, शुभंकर सरकार, सतेज बंटी पाटिल, इशा खान चौधरी, तनुज पूनिया, प्रदीप जैन आदित्य, अनिल चौधरी, अभिषेक दत्त, रामकृष्ण ओझा शामिल हैं।
वहीं, सत्यनारायण पटेल, चेतन चौहान, बीवी श्रीनिवास, विक्रांत भूरिया, पीएस रेड्डी, राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, राणा गुरजीत, अशोक चंदना, विश्वजी कदम, रामलाल जाट, जयसिंह अग्रवाल, रफीक खान शामिल हैं।
दिनेश गुज्जर, अभिमन्यु पूनिया, हिना कावरे, वीरेन्द्र राठौड़, संजय कपूर, रोहित चौधरी, अमित सिहाग, विपिन वानखेड़े, नरीज दीक्षित, प्रवीण पाठक, करण सिंह उचियाड़ा और अनिल चोपड़ा भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Chunav: बिहार में फिर से 'बुर्के' का जिक्र, बीजेपी ने चुनाव आयोग से रख दी ये मांग; मच सकता है सियासी बवाल

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।