बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे 6 अहम विधेयक, प्रभारी मंत्री सदन में रखेंगे CAG रिपोर्ट
बिहार विधानसभा में गुरुवार को छह महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें जनविश्वास, अधिवक्ता कल्याण निधि, मदरसा शिक्षा बोर्ड, निजी व्यावसायिक शैक्षणिक ...और पढ़ें

बिहार विधानसभा में पेश होंगे अहम विधेयक। (जागरण)
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा में गुरुवार को छह महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। भोजनावकाश के बाद इन्हें सदन के पटल पर रखा जाएगा।
सामान्य चर्चा के उपरांत इन विधेयकों पर सहमति प्रदान किए जाने की संभावना है। जिन विधेयकों को पेश किया जाना है, उनमें बिहार जनविश्वास (प्रविधान संशोधन) विधेयक, बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक, उनमें बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (संशोधन) विधेयक है।
बिहार निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान (नामांकन विनियमन एवं शुल्क निर्धारण) विधेयक, बिहार सूक्ष्म वित्त संस्थाएं विधेयक तथा बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) विधेयक भी पेश किया जाएगा।
सरकार की ओर से इन विधेयकों को प्रशासनिक सुधार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा, निजी शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन और शुल्क नियंत्रण, सूक्ष्म वित्त संस्थाओं की निगरानी तथा सचिवालय सेवा से संबंधित प्रावधानों में आवश्यक बदलाव के उद्देश्य से लाया जा रहा है।
सदन में विधेयकों पर चर्चा के दौरान पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपना पक्ष रखेंगे इसके बाद इन्हें पारित करने की प्रक्रिया होगी।
वहीं, आज बजट सत्र के 18वें दिन वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव नियंत्रक महालेखापरीक्षक (CAG) से प्राप्त लेखापरीक्षा को सदन के पटल पर रखेंगे।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बकाया राशि भुगतान करने की मांग, RJD ने बिहार विधानसभा में किया प्रदर्शन




-1772081345718_v.webp)



कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।