Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानलेवा खतरे पर बिहार सरकार सख्त: Ratol Paste की बिक्री और उपयोग पर तत्काल बैन

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 01:24 PM (IST)

    बिहार सरकार ने जनहित में रैटॉल पेस्ट की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है। कृषि विभाग ने बताया कि यह कृतकनाशक 3% पीला फॉस्फोरस युक्त है, जो अत्यंत विषैला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रैटॉल पेस्ट की बिक्री पर तत्काल रोक

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar में Ratol Paste (रेटॉल पेस्ट) के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कृषि विभाग ने इसे जनहित में लिया गया अहम निर्णय बताया है। सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और खुदरा विक्रेताओं को इस उत्पाद की बिक्री तुरंत बंद करने का निर्देश दिया गया है।

    क्यों खतरनाक है Ratol Paste?

    रेटॉल पेस्ट एक कृतकनाशक (Rodenticide) है, जिसमें 3% पीला फॉस्फोरस पाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह अत्यंत विषैला पदार्थ है, जिसका कोई प्रभावी प्रतिविष (Antidote) उपलब्ध नहीं है। इसके सेवन या संपर्क से गंभीर जान का खतरा हो सकता है।

    कानून के दायरे से बाहर यह उत्पाद

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह उत्पाद Insecticides Act 1968 के तहत अनुमोदित कीटनाशकों की सूची में शामिल नहीं है। ऐसे में इसका निर्माण, भंडारण और बिक्री सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

    BIS की सुरक्षा संहिता ने भी जताई चिंता

    Bureau of Indian Standards द्वारा जारी IS 14983:2022 सुरक्षा मानक में फॉस्फोरस को अत्यंत खतरनाक पदार्थ बताया गया है। इस मानक के अनुसार इसके उपयोग और हैंडलिंग में विशेष सावधानी जरूरी है।

    ई-कॉमर्स और दुकानदारों को सख्त निर्देश

    Amazon, Meesho, Jiomart जैसे सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और स्थानीय दुकानदारों को आदेश दिया गया है कि वे तुरंत इस उत्पाद की बिक्री बंद करें। किसी भी स्तर पर इसकी बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    आम लोगों से अपील: उपयोग न करें

    कृषि विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि Ratol Paste का उपयोग कृतकनाशक के रूप में न करें। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है और इसके इस्तेमाल से गंभीर हादसे हो सकते हैं।

    उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

    यदि कोई विक्रेता इस प्रतिबंध का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों की सूचना संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को दें, ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके।