Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 19 नवंबर को BJP विधानमंडल दल की बैठक, विधायक चुनेंगे नेता; कौन-कौन बनेगा डिप्टी CM?

    Updated: Mon, 17 Nov 2025 07:38 PM (IST)

    बिहार में जनादेश के बाद भाजपा अपने विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए बुधवार को बैठक करेगी। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे। बैठक के बाद नेता, उपनेता और उपमुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा की जाएगी। जदयू के साथ भाजपा का नया गठबंधन बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Hero Image

    बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, पटना। जनादेश के माध्यम से बिहार में पहली बार सबसे बड़ी पार्टी बनने के उपरांत बुधवार को भाजपा के नव निर्वाचित विधायक विधानमंडल दल का नेता चुनेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक बुलाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी की ओर से सभी 89 विधायकों के साथ ही विधान पार्षदों को सूचित कर दिया गया है। अटल सभागार में होने वाली बैठक में सम्मिलित होने के लिए पार्टी की ओर से सभी 21 एमएलसी को सूचित कर दिया गया है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति होने वाली बैठक के उपरांत भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं उपनेता के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी।

    साथ भी साफ हो जाएगा कि सरकार में भाजपा की ओर से कौन-कौन उपमुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, अभी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि रक्षा मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर्यवेक्षक बनाकर भेजे जा सकते हैं।

    अबकी बार की सरकार कई मायनों में भाजपा की भूमिका अलग होगी। जदयू के साथ भाजपा का यह नया समीकरण आने वाले समय में बिहार की राजनीति की दिशा तय करेगा।

    राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह सरकार स्थिर होगी, क्योंकि दोनों दल चुनाव के दौरान और परिणाम आने के बाद से ही एक स्पष्ट रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Jan Suraaj Party: पीके की जन सुराज का बेगूसराय में प्रदर्शन फीका, अधिकतर की जमानत जब्त

    यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा ने कर दिया क्लियर, बिहार में नहीं होगा महाराष्ट्र जैसा हाल, नीतीश कुमार ही बनेंगे CM