Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bihar By-Election: तारापुर और कुशेश्‍वरस्थान में मुख्यमंत्री सहित जदयू के दिग्गज बहाएंगे पसीना

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 07 Oct 2021 01:01 PM (IST)

    दशहरा के बाद तय होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम। दोनों जगहों पर तीन से चार सभाएं कर सकते हैं नीतीश कुमार। ललन सिंह व आरसीपी भी 15 के बाद सक्रिय होंगे। जीतन राम मांझी व पशपुति पारस भी कई सभाएं करेंगे।

    Hero Image
    केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, सीएम नीतीश कुमार व जदयू अध्‍यक्ष ललन सिंह। फाइल फोटो

    पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। तारापुर व कुशेश्वर स्थान विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाला उपचुनाव (Assembly By-Election) एनडीए के लिए काफी अहम है। दोनों सीटें पारंपरिक रूप से जदयू की रही है। कई दशक से इन पर कब्जा है एनडीए का। ऐसे में एनडीए इस पर पूरा जोर लगा रहा कि उपचुनाव में भी इन दोनों सीटों पर उनका कब्जा बरकरार रहे। इस बात को केंद्र में रख इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सहित एनडीए के दिग्गज चुनाव प्रचार में अपना पसीना बहाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्‍यमंत्री की दोनों जगह हो सकती हैं तीन-तीन जनसभाएं 

    जदयू सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) तारापुर और कुशेश्‍वरस्‍थान विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन जनसभाएं कर सकते हैं। पहले योजना थी कि 15 के बाद मुख्यमंत्री की चुनावी सभाएं होंगी। लेकिन, राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री की चुनावी सभा की तिथि में परिवर्तन हो सकता है। इस पर मंथन चल रहा है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह नामांकन के दिन तारापुर विधानसभा क्षेत्र में थे। उन्होंने एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया था। उनकी सभाएं कुशेश्‍वरस्थान में भी होनी है। तारापुर में भी उनकी कुछ अन्य जगहों पर सभाएं हो सकती है। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने नामांकन के दिन कुशेश्‍वरस्थान में जनसभा की थी। उनके कार्यक्रम तारापुर में भी तय हो रहे।

    बिहार सरकार के कई मंत्री भी पहुंचेंगे वोटरों के बीच  

    शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार व एनडीए के कई अन्य दिग्गज कुशेश्‍वरस्थान की सभा में शामिल हो चुके हैं। इनके अन्य कार्यक्रम भी तय हो रहे हैं। वहीं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज की सभा तारापुर में हो चुकी है। इसके अतिरिक्त पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी भी सक्रिय हैं। इनकी कई अन्य सभाओं का कार्यक्रम भी तय हो रहा है। 

    पूर्व मुख्यमंत्री व हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी (Ex CM Jitan Ram Manjhi) तारापुर और कुशेश्वर स्थान दोनों जगहों पर 15 के बाद संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री व लोजपा राष्ट्रीय के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस आठ के बाद कुशेश्‍वरस्थान में चुनावी सभा करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रम भी तय हो रहे हैं।