बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर आया अपडेट, विजय चौधरी बोले- सरकार नई बनी है, मगर रास्ता पुराना चलेगा
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने संकेत दिया कि विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। ...और पढ़ें

पार्टी नेताओं के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी (Bihar Deputy CM Vijay Choudhary) ने गुरुवार को यह संकेत दिया कि मंत्रिमंडल का विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) बहुत जल्द होगा। मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद विस्तार स्वाभाविक है।
जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। सरकार के खजाना खाली होने के संबंध नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोप पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता खजाना नहीं विकास देखती है।
उन्होंने कहा कि राजद के शासन काल में तो खजाने की स्थिति पर कई बार वित्त विभाग ने लाल घेरा लगाया। इस सरकार में ऐसी स्थिति नहीं है। रही बात वित्तीय संस्थाओं से कर्ज लेने की तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं।
विधानसभा में साधारण नहीं मजबूत बहुमत हासिल करेगी सरकार : विजय चौधरी
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को यह दावा किया कि शुक्रवार को विधानसभा में एनडीए की सरकार साधारण नहीं मजबूत बहुमत हासिल करेगी। नीतीश कुमार द्वारा स्थापित इस सरकार को बहुमत प्राप्त करने में कोई दिक्कत नहीं।
जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी इस मौके पर मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जिस सोच के साथ सरकार बनी थी उसे आगे बढ़ाना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। जिस रास्ते को नीतीश कुमार ने बनाया वह कितना लोकप्रिय है कि लगातार 20 सालों तक लोगों का एनडीए सरकार को पूर्ण समर्थन मिलता रहा।
'रास्ता पुराना ही चलेगा'
उन्होंने आगे कहा कि सरकार नई जरूर बनी है पर रास्ता पुराना ही चलेगा। विश्वासमत हासिल करने के बाद वर्तमान सरकार को सदन का सत्यापन हो जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने जनता से जो वादे किए थे उसे वर्तमान सरकार पूरा करेगी। नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। नई योजनाएं भी लागू होंगी।
उन्होंने कहा कि जनता ने विधानसभा चुनाव में जो जनादेश दिया था उस रास्ते में हमलोग हिलने वाले नहीं हैं। बंगाल चुनाव में हिंसा से जुड़े एक प्रश्न पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल की सरकार हिंसा के लिए जिम्मेदार है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।