Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CET-BEd 2026: सात जून को होगी संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 82 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:42 AM (IST)

    बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को होगी, जिसके लिए अब तक 82 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा 11 प्रमुख शहरों में आयोज‍ित की ज ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    बीएड परीक्षा के लिए 82 हजार से अधिक आवेदन।

    जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के सरकारी और निजी कालेजों में दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्र कोर्स में नामांकन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड. 2026) 7 जून को होगी।

    राज्य के 11 प्रमुख शहरों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। लोकभवन पटना को भेजी गई पाक्षिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कुलपतियों और नोडल पदाधिकारियों की देखरेख में परीक्षा आयोजित होगी।

    शुक्रवार तक राज्यभर से कुल 82,425 अभ्यर्थियों ने अपना सफल पंजीकरण करा लिया है। विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित है।

    प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन के लिए विश्वविद्यलयों के नोडल पदाधिकारिओं को जिम्मेदारी दी गई है, ताकि बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे।

    सहायक अवर निरीक्षक के 22 पदों के लिए 21 से आवेदन

    बिहार पुलिस अवसर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने शुक्रवार को सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के 22 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

    बिहार पुलिस रेडियो पटना में रिक्तियों की पूर्ति के लिए 21 मई से ऑनलाइन (https://bpssc.bihar.gov.in/) आवेदन की शुरुआत होगी।

    आयोग ने कहा कि इच्छुक छात्र 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उम्र की गणना 01.08.2025 के आधार पर की जाएगी।

    अवर निरीक्षक मद्य निषेध के 10 हजार से अधिक आवेदन रद

    बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक मद्य निषेध के 78 पदों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा किए 10 हजार 384 आवेदन विभिन्न कारणओं से रद कर दिए गए हैं।

    मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंध विभाग के अधीन आने वाले पदों के लिए होने वाली नियुक्ति में फार्म सही से न भरना, एक से अधिक आवेदन एवं फोटो के साथ अभ्यर्थी द्वारा खुद भी आवेदन रद किए गए हैं।

    इसमें पंजीकृत करने के बाद आवेदन पत्र जमा नहीं करने के कारण सबसे अधिक 6535 आवेदन रद किए गए हैं। अभ्यर्थियों द्वारा 3614 आवेदन खुद और 235 एकाधिक आवेदन/अस्पष्ट फोटो या बिना फोटो और हस्ताक्षर के आधार पर अमान्य होने पर रद किए गए हैं।