Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिथिला का विकास कहां तक पहुंचा? मंत्री विजय चौधरी ने कहा- 'दरभंगा एयरपोर्ट से जहां तक पहुंचना है पहुंच जाइए'

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 05:30 AM (IST)

    संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दरभंगा हवाईअड्डे, मधुबनी पेंटिंग, मखाना और कोसी नहर परियोजना जैसे विकास कार्यों का उल्लेख किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मंत्री विजय चौधरी (फाइल फोटो)

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। विधानपरिषद में बुधवार को मिथिलांचल के विकास पर खूब बहस हुई। राजद के सैयद फैसल अली ने मिथिला के विकास को लेकर सरकार को उदासीन बताते हुए पूछा कि घोषणाएं तो बहुत हुईं मगर काम कहां तक पहुंचा।

    इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि दरभंगा हवाईअड्डा बन गया है, जहां तक पहुंचना है, पहुंच जाइए। जिस देश में जाइएगा, वहां मिथिला की कला मधुबनी पेंटिंग दिखेगी। इस पर सदन में खूब ठहाके लगे। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा- सदस्य को अभी सदन में ही रहने दिया जाए।

    सैयद फैसल अली ने कहा कि एनडीए को मिथिलांचल के इलाके से 60 सीटें मिली हैं, इसके बावजूद काम नहीं हो रहा। इस पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए को मिथिलांचल से समर्थन ही इसलिए मिला क्योंकि वहां की जनता सरकार के काम से संतुष्ट है। सरकार लगातार काम कर रही है।

    उन्होंने पूछा कि मृतप्राय हो रही मिथिला पेंटिंग को किसने बढ़ावा दिया? मिथिला के मखाना को सरकार ने बढ़ाया। अब पश्चिमी कोसी नहर परियोजना से किसानों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी।

    भाजपा के हरि सहनी और घनश्याम ठाकुर ने फैसल अली से पूछा कि आपकी सरकार ने क्या किया था मिथिलाचंल के लिए? एनडीए सरकार ने कोसी के दो भागों को महासेतु से जोड़ा जिसने पूरे इलाके की किस्मत बदल ली।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक कंट्रोल की रणनीति सिर्फ कागज पर, धरातल पर रोजाना लग रहा भीषण जाम

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर नगर निगम का रिकॉर्ड 961 करोड़ का बजट, शहर में होंगे कई बड़े विकास कार्य

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य-शिक्षा-कृषि विकास पर 9.56 करोड़ रुपये होंगे खर्च, डिजिटल लाइब्रेरी-छात्रावास बनेंगे

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें