Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election Result 2025: चिराग की पार्टी LJP(R) के 28 में से 19 धुरंधर जीते, यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Deepti MishraEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 11:58 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। एनडीए गठबंधन में भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। चिराग पासवान की पार्टी लोजप ...और पढ़ें

    Hero Image

    डिजिटल डेस्‍क, पटना/नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने 6-6 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे।

    चिराग पासवान चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि उनका पिछले चुनावों में स्ट्राइक रेट सौ फीसदी रहा है और इस बार भी परिणाम ऐसा ही रहेगा। आपको बता दें कि 28 सीटों में से लोजपा (रामविलास) से 19 प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके।

    यहां देखिए विनर कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट-

    बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025
    क्रम सं. निर्वाचन क्षेत्र विजयी उम्मीदवार कुल मत जीत का अंतर स्थिति
    1 सुगौली(11) राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता 98875 58191 24/24
    2 गोविंदगंज(14) राजू तिवारी 96034 32683 23/23
    3 बेलसंड(30) अमित कुमार 82076 22685 24/24
    4 कस्बा(58) नीतेश कुमार सिंह 86877 12875 26/26
    5 बलरामपुर(65) संगीता देवी 80459 389 31/31
    6 सिमरी बख्तियारपुर(76) संजय कुमार सिंह 109699 7930 31/31
    7 बोचहाँ(91) बेबी कुमारी 108186 20316 28/28
    8 दरौली(107) विष्णु देव पासवान 83014 9572 28/28
    9 महुआ(126) संजय कुमार सिंह 87641 44997 27/27
    10 बखरी(147) संजय कुमार 98511 17318 28/28
    11 परबत्ता(151) बाबूलाल शोर्या 118677 34039 28/28
    12 नाथनगर(158) मिथुन कुमार 118143 25424 30/30
    13 बख्तियारपुर(180) अरुण कुमार (पुत्र सत्रुघन साओ) 88520 981 28/28
    14 चेनारी(207) मुरारी प्रसाद गौतम 95579 21988 29/29
    15 डेहरी(212) राजीव रंजन सिंह 104022 35968 25/25
    16 ओबरा(220) प्रकाश चंद्र 91638 12013 29/29
    17 शेरघाटी(226) उदय कुमार सिंह 77270 13524 24/24
    18 राजौली(235) विमल राजवंशी 90272 3953 30/30
    19 गोबिंदपुर(238) बिनीता मेहता 72581 22906 30/30

    बता दें कि मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भोजपुरी एक्‍ट्रेस सीमा सिंह को टिकट दिया था, लेकिन सीमा सिंह का नामांकन खारिज हो गया। इसके बाद जेजेपी-आर ने इस सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार अंकित कुमार को समर्थन दिया था।