Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल की तस्वीर साफ, इस गठबंधन की बन सकती है सरकार; मिल रही बंपर सीटें

    Updated: Tue, 11 Nov 2025 07:32 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं। महागठबंधन को किसी भी एग्जिट पोल में बहुमत नहीं मिल रही है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं दिख रहा है। विभिन्न एग्जिट पोल एनडीए को स्पष्ट बढ़त दिखा रहे हैं।

    Hero Image

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा हाई है। वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए। सभी एग्जिट पोल में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को बहुमत मिलती दिख रही है। महागठबंधन को एक भी एग्जिट पोल में बहुमत नहीं मिली है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का पत्ता भी साफ ही नजर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MATRIZE-आईएएनएस के एग्जिट पोल में किसकी सरकार?

    MATRIZE-आईएएनएस ने सबसे पहले एग्जिट पोल जारी किया। एग्जिट पोल में एनडीए को 48 फीसदी, महागठबंधन को 37 फीसदी और अन्य के खाते में 15 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं।

    साफ है कि एग्जिट पोल में एनडीए को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है।

    WhatsApp Image 2025-11-11 at 7.36.55 PM

    जेवीसी पोल में भी एनडीए को बंपर बढ़त

    MATRIZE-IANS के बाद जेवीसी का एग्जिट जारी हुआ। जेवीसी एग्जिट पोल में भी एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिख रही है। एनडीए को 135-150 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 88-103 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, अन्य के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।

    पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में कौन बना रहा सरकार?

    पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। डेटा को देखें तो एनडीए को 133-148 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 87-102 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। जन सुराज को 0-2 सीटें तथा अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।

    POLSRAT ने भी जारी किया एग्जिट पोल

    बिहार चुनाव को लेकर POLSTRAT ने भी एग्जिट पोल जारी किया। इस एग्जिट पोल में एनडीए की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीट मिल सकती हैं।

    पोलस्ट्रेट ने पार्टीवार भी सीटों का नंबर जारी किया है। बीजेपी को 68-72 और जदयू को 55-60 सीट, लोजपा (आर) 9-12, हम 1-2 और आरएलम 0-2 सीट हासिल कर सकती है।

    चाणक्य STRATEGIES पोल में NDA की सरकार बन रही

    चाणक्य STRATEGIES के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बनती दिख रही है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही हैं।

    Peoples Pulse के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बहुमत

    Peoples Pulse ने भी वोटिंग के बाद एग्जिट पोल जारी किया। एनडीए को 133-159 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, महागठबंधन को 75-101 तथा जेएसपी को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।