Bihar Election 2025 Live Update: पटना एयरपोर्ट पर हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी, पहचान जारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। आज पहले चरण के नामांकन का सातवां दिन है, जो 17 अक्टूबर को समाप्त होगा। संभावना है कि सभी दलों के उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

बिहार चुनाव में पहले चरण के नामांकन का सातवां दिन।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिए 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू है। आज पहले चरण के नामांकन का सातवां दिन है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 17 अक्टूबर को खत्म हो रहे पहले चरण के नामांकन से पहले आज सभी दलों के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
एयरपोर्ट पर झड़प करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई: SSP कार्तिकेय के शर्मा
पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर, पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने कहा, "हम दोषियों की पहचान कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं... एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ वह शर्मनाक है, हम जनता से अनुशासन में रहने की अपील करते हैं..."
पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी पर, उन्होंने कहा, "...सिविल कोर्ट को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला था... बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों द्वारा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई... धमकी झूठी लग रही है, आगे की जाँच जारी है।"
महुआ सीट से नामांकन करने जा रहे तेजप्रताप यादव
पटना में गुरुवार को महुआ सीट से नामांकन करने जाते समय जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात की। इस दौरान वह अपनी दादी की तस्वीर साथ लेकर जा रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे माता-पिता और दादी सब हमारे साथ हैं। हमारी दादी सर्वोच्च हैं और हमारी गुरु भी... महुआ के लोग हमें बुला रहे हैं, हम वहां जा रहे हैं। जब हमारे पास हमारे गुरु, माता-पिता और दादी का आशीर्वाद होता है, तो आगे कोई चुनौती नहीं होती।
#WATCH | पटना: जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "हमारे माता-पिता और दादी सब हमारे साथ हैं। हमारी दादी सर्वोच्च हैं और हमारी गुरु भी... महुआ के लोग हमें बुला रहे हैं, हम वहाँ जा रहे हैं। जब हमारे पास हमारे गुरु, माता-पिता और दादी का… pic.twitter.com/McCoXcywRt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
बिहार की जनता विजय के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी: सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को पटना में कहा कि आज मैं भोपाल से बिहार भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता और विक्रम सिंह के नामांकन के लिए आया हूं। जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं, प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से देश की दशा और दिशा बदली है, उसी प्रकार बिहार की जनता भी निश्चित रूप से पुनः विजय के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।
जेपी के सपनों पर पानी फेरने जैसा काम: योगी
सीएम योगी ने बिहार के दानापुर विधानसभा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की थी, आरजेडी ने खुद को उसी कांग्रेस की झोली में गिरवी रख दिया है। यह जेपी के सपनों पर पानी फेरने जैसा काम है।
योगी ने यह भी कहा कि यूपी में हमने माफियाओं को जहन्नुम में भेजा। वहां भी RJD के पार्टनर (सपा) अराजकता फैलाते थे, लेकिन अब उनकी दुर्गति हो गई है। 90 में दशक में बिहार में जंगल राज था।
अपराध को बपौती बनाकर अपहरण का बिजनेस संचालित होता था। लेकिन पिछले 20 साल से एनडीए की डबल इंजन सरकार ने उस कलंक को खत्म करने का काम किया है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष कहता था कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाएगा। ये लोग प्रश्न करते थे। बिहार के उपचुनाव में हम आते थे तो लोग पूछते थे कि राम मंदिर बन पाएगा क्या? हम कहते थे जरूर बनेगा।
उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य मंदिर बन चुका है। अब बिहार में मां जानकी का भव्य मंदिर करीब 900 करोड़ की लागत से बन रहा। हम मां जानकी और भगवान राम की परंपरा पर भी गौरव की अनुभूति करते हैं और चंद्रगुप्त मौर्य, महात्मा बुद्ध और कौटिल्य की परंपरा पर भी गर्व है।
INDI गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू की: योगी
पटना के दानापुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया तो जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं...। राजद के सहयोगी वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे। आज उनकी क्या दुर्गति हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए राजद, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों, INDI गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू की है और वह है 'विकास बनाम गुर्गे' की।
#WATCH | दानापुर, पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "...बिहार में में विकास की इस नई प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए राजद, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों, INDI गठबंधन ने फिर से शरारत शुरू की है और वह है 'विकास बनाम गुर्गे' की… pic.twitter.com/EADQpo5O6w
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2025
उपेंद्र की दूर हो गई नाराजगी
बिहार चुनाव में एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी अब दूर हो गई है। गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके इस बात के संकेत दिए हैं।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के समस्त साथियों को निर्देशित किया जाता है कि राज्य की सभी 243 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शत-प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से लग जाएं। एड़ी-चोटी एक कर दें। बिहार है तैयार, NDA सरकार।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के समस्त साथियों को निदेशित किया जाता है कि राज्य के सभी 243 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शत-प्रतिशत जीत सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से लग जाएं। एड़ी-चोटी एक कर दें।
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) October 16, 2025
बिहार है तैयार, #NDA सरकार ।#BiharElection2025
भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं : तिवारी
पटना में राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से भाजपा द्वारा टिकट दिए जाने पर कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए वे कलाकारों को चुनाव में उतार रहे हैं। कई पुराने नेता हैं जिनकी नाराज़गी सामने आई है, इसलिए ये नई भाजपा है। मैथिली ठाकुर लोकगायिका हैं, बिहार की बेटी हैं। लोकतंत्र में सबको अधिकार है, अब जनता तय करेगी कि क्या फैसला लेना है...।
सम्राट ने जदयू प्रत्याशियों को दी बधाई
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के हमारे प्रमुख घटक दल जदयू ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। विकसित बिहार के महाअभियान में सम्मिलित सभी प्रत्याशी को बहुत-बहुत बधाई और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।
बिहार पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "हम भाजपा उम्मीदवारों की नामांकन रैली में भाग लेने बिहार आए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नितिन नवीन की नामांकन रैली में भाग लेंगे। उसके बाद, हम दो अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे।
जदयू की दूसरी लिस्ट जारी, 44 लोगों के नाम
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरे लिस्ट में कुल 44 लोगों के नाम शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) की दूसरी सूची जारी।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) October 16, 2025
सभी प्रत्याशियों को ढेरों बधाई व शुभकामनाएं।#Bihar #JDU #JanataDalUnited#BiharElections pic.twitter.com/c6XUriMFqV
महागठबंधन के अंदर ही घमासान: अनुराग ठाकुर
बिहार चुनाव पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "बिहार चुनाव में एनडीए को जो गति मिली है, वो साफ दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ, महागठबंधन के अंदर ही घमासान मचा हुआ है... लालू प्रसाद यादव के खिलाफ नारेबाजी भी हो रही है... एनडीए के उम्मीदवारों को देखिए, कई युवा उम्मीदवारों को मौका दिया गया है ताकि बिहार के युवाओं के लिए एनडीए की सरकार बन सके।
दूसरी तरफ, जंगलराज वालों ने बाहुबलियों और गुंडों के बेटों को टिकट दिया है... क्या लालू प्रसाद यादव बिहार में जंगलराज वापस लाने की सोच रहे हैं? बिहार की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। बिहार की जनता विकास से जुड़ना चाहती है।"
चुनाव आयोग के अधिकारी की पत्नी को टिकट
बिहार के सीजीएसटी कमिश्नर एवं चुनाव आयोग के नोडल अधिकारी विजय सिंह यादव की पत्नी डॉ. करिश्मा राय को लालू यादव ने परसा से दिया सिंबल। राजद से होंगी प्रत्याशी। चुनाव आयोग के संज्ञान में पूरा मामला आते ही अधिकारी सकते में हैं।
NDA में All OK: मलूक नागर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर आरएलडी नेता मलूक नागर ने कहा, "एनडीए में सब कुछ ठीक है। हर चिंता पर चर्चा और समाधान हो गया है... हालांकि, इंडिया गठबंधन में चीजें ठीक नहीं हैं...।"
एनडीए के उम्मीदवारों की सूची जारी: दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कहा, "101 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। एनडीए पहला गठबंधन है जिसने अपनी सीट-बंटवारे की संख्या और उम्मीदवारों की सूची जारी की है..."
बिहार एक नई उड़ान के लिए तैयार: मनोज तिवारी
आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी कहते हैं, "एनडीए में हर कोई अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के चयन में लगा हुआ है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि इस बार एनडीए का हर उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेगा और बिहार एक नई उड़ान के लिए तैयार है..."
राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर वे कहते हैं, "जिनके अपने घर में ही एकता नहीं है, जहां दो भाइयों में झगड़ा है, वे बिहार को कैसे ठीक रख सकते हैं? न तो राहुल गांधी तेजस्वी यादव को पसंद करते हैं और न ही तेजस्वी यादव राहुल गांधी को, और जनता यह बात समझ चुकी है..."
200 से अधिक सीटें जीतेगी NDA
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार की जनता 2010 का रिकॉर्ड तोड़ेगी और एनडीए 200 से अधिक सीटों के साथ जीतेगी।"