Bihar Election 2025: थम गया पहले चरण का प्रचार, तेजस्वी-सम्राट चौधरी से खेसारी लाल तक दिग्गजों की किस्मत दांव पर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार समाप्त हो गया है। 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। एनडीए और महागठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है, लेकिन प्रशांत किशोर की पार्टी ने इसे दिलचस्प बना दिया है। तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और तेज प्रताप यादव जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। सबकी निगाहें राघोपुर और महुआ जैसे प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों पर टिकी हैं।

थम गया पहले चरण का प्रचार
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहले चरण में 6 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार खत्म हो गया। पहले चरण में राज्य के कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाले हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने जनता को अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील किया।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्य मुकाबला दो मुख्य गठबंधनों, एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है लेकिन प्रशांत किशोर की जन सुराज ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। एनडीए में जहां भाजपा, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। वहीं महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस, वीआईपी, भाकपा, भाकपा-माले और माकपा साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
पहले चरण के प्रमुख विधानसभा क्षेत्र
पहले चरण के लिए लिए अगर प्रमुख विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो तारापुर में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा) और राजद के अरुण कुमार के बीच के मुकाबले पर सबकी नजर रहेगी। वहीं इस चरण पूरे बिहार नजर राजद के पारंपरिक गढ़ राघोपुर पर रहने वाली है। यहां से महागठबंधन के सीएम कैंडिडेट तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से होने वाला है।
इसके अलावा महुआ विधानसभा सीट पर भी सबकी निगाहें रहने वाली है। यहां मुख्य मुकाबला लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के तेज प्रताप यादव और मुकेश कुमार रौशन के बीच माना जा रहा है। महुआ में तेजस्वी की रैली ने इस सीट पर परिवार की लड़ाई और तेज कर दी है। साथ ही अलीनगर और छपरा सीट पर सबकी नजरें रहने वाली है। अलीनगर से भाजपा की मैथिली ठाकुर तो छपरा से खेसारी लाल यादव चुनावी मैदान में हैं।
पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार
बिहार चुनाव के पहले चरण में कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला होने वाला है। जिसमें राजद नेता तेजस्वी यादव से लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा का नाम शामिल है। इसके अलावा लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा नाम भी शामिल है। साथ ही भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर के भाग्य का फैसला भी पहले चरण में ही होने वाला है। चुनाव आयोग के आंकड़ों को देखें तो पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों की लिस्ट
- आलमनगर
 - बिहारीगंज
 - सिंहेश्वर (एससी)
 - मधेपुरा
 - सोनबर्षा (एससी)
 - सहरसा
 - सिमरी बख्तियारपुर
 - महिषी
 - कुशेश्वर अस्थान (एससी)
 - गौरा बौराम
 - बेनीपुर
 - अलीनगर
 - दरभंगा ग्रामीण
 - दरभंगा
 - हायाघाट
 - बहादुरपुर
 - केवटी
 - जाले
 - गायघाट
 - औराई
 - मीनापुर
 - बोचहां (एससी)
 - सकरा (एससी)
 - कुरहनी
 - मुजफ्फरपुर
 - कांति
 - बरुराज
 - पारू
 - साहेबगंज
 - बैकुंठपुर
 - बरौली
 - गोपालगंज
 - कुचायकोट
 - भोरे (एससी)
 - हथुआ
 - सीवान
 - जीरादेई
 - दरौली (एससी)
 - रघुनाथपुर
 - दरौंदा
 - बड़हरिया
 - गोरियाकोठी
 - महराजगंज
 - एकमा
 - मांझी
 - बनियापुर
 - तरैया
 - मढ़ौरा
 - छपरा
 - गरखा (एससी)
 - अमनौर
 - परसा
 - सोनपुर
 - हाजीपुर
 - लालगंज
 - वैशाली
 - महुआ
 - राजा पाकर (एससी)
 - राघोपुर
 - महनार
 - पातेपुर (एससी)
 - कल्याणपुर (एससी)
 - वारिसनगर
 - समस्तीपुर
 - उजियारपुर
 - मोरवा
 - सरायरंजन
 - मोहिउद्दीननगर
 - विभूतिपुर
 - रोसेरा (एससी)
 - हसनपुर
 - चेरिया-बरियारपुर
 - बछवाड़ा
 - तेघड़ा
 - मटिहानी
 - साहेबपुर कमाल
 - बेगूसराय
 - बखरी (एससी)
 - अलौली (एससी)
 - खगड़िया
 - बेलदौर
 - परबत्ता
 - तारापुर
 - मुंगेर
 - जमालपुर
 - सूर्यगढ़ा
 - लखीसराय
 - शेखपुरा
 - बरबीघा
 - अस्थावां
 - बिहारशरीफ
 - राजगीर (एससी)
 - इस्लामपुर
 - हिल्सा
 - नालंदा
 - हरनौत
 - मोकामा
 - बाढ़
 - बख्तियारपुर
 - दीघा
 - बांकीपुर
 - कुम्हरार
 - पटना साहिब
 - फतुहा
 - दानापुर
 - मनेर
 - फुलवारी (एससी)
 - मसौढ़ी (एससी)
 - पालीगंज
 - बिक्रम
 - सन्देश
 - बरहरा
 - आरा
 - अगिआंव (एससी)
 - तरारी
 - जगदीशपुर
 - शाहपुर
 - ब्रह्मपुर
 - बक्सर
 - डुमरांव
 - राजपुर (एससी)
 

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।