Bihar Election 2025 Results: बसपा का बिहार में सरप्राइज: रामगढ़ में बरसाए 'शोले', BJP-RJD दोनों को दी पटखनी
बिहार चुनाव 2025 के चुनावों का रुझान मायावती की बसपा की खुश करने वाला है। बसपा का यह प्रदर्शन बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। पार्टी ने दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधने में सफलता पाई है, जिसका असर चुनाव परिणामों में दिख रहा है।
-1763102678506.webp)
मायावती की बीएसपी का क्या है हाल। (जागरण)
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझान आने शुरू हो गए हैं। मायावती की पार्टी BSP ने बिहार में कमाल कर दिया है।
बिहार की रामगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में BSP उम्मीदवार सतीश कुमार सिंह यादव ने BJP और RJD दोनों के प्रत्याशियों को पीछे छोड़ जीत दर्ज की। उन्हें 72689 वोट मिले और जीत का अंतर 30 वोट का रहा।
शुरुआती रुझानों में BSP के लिए खुशखबरी
बिहार के रुझानों में BSP के लिए खुशखबरी है। यूपी की सत्ता से बाहर चल रही मायावती की पार्टी के वोटर आपको यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी मिल जाएंगे। मायावती की पार्टी ने बिहार में 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है।
बिहार के नतीजों में BSP के लिए खुशखबरी आपको समझना होगा कि भले मायावती की पार्टी यूपी में पिछले 13 साल से सत्ता से बाहर लेकिन उनकी पार्टी के वोटर आपको यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी मिल जाएंगे। बिहार में रामगढ़ सीट पर बीएसपी की जीत मायावती और उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ाने वाली है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।