Bihar Election 2nd Phase: दो पूर्व डिप्टी सीएम की किस्मत होगी तय, नेताओं के रिश्तेदार भी समर में
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है, जिनमें मंत्री, पूर्व मंत्री और दो पूर्व उपमुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। इस चरण में नेताओं के रिश्तेदार भी चुनावी मैदान में हैं, जैसे कि किसी मंत्री की बहू, पत्नी या बेटा। कई पूर्व मंत्री भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कई नेताओं के परिवार के सदस्य भी विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 11 को।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Election 2nd Phase: बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर होगी।
इनमें मंत्री, पूर्व मंत्री के साथ दो-दो पूर्व उप मुख्यमंत्रियों की जीत-हार भी तय होनी है। यही नहीं, दूसरा चरण नेताओं के रिश्तेदारी की भी परीक्षा लेगा। किसी मंत्री की बहू, किसी की पत्नी तो किसी का बेटा चुनावी समर में उतरा है।
सबसे पहले मंत्रियों की बात करें तो बेतिया से पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी और कटिहार से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं।
निर्दलीय सुमित कुमार सिंह व बसपा से आए जमा खान भी मैदान में
वहीं पिछली बार निर्दलीय चुनाव जीतकर मंत्री बनने वाले सुमित कुमार सिंह और चैनपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर मंत्री बनने वाले जमां खान इस बार जदयू के टिकट पर चुनावी समर में हैं।
इसके अलावा अमरपुर से जदयू के जयंत राज, झंझारपुर से भाजपा के नीतीश मिश्रा, नौतन से भाजपा के नारायण प्रसाद, फुलपरास से जदयू की शीला मंडल और धमदाहा से लेशी सिंह जदयू की प्रत्याशी हैं।
राज्य सरकार के कई पूर्व मंत्री भी दूसरे चरण के मतदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें राजद के टिकट पर पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ मधुबनी से, लोजपा आर के टिकट पर पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम चेनारी से, राजद के टिकट पर पूर्व मंत्री बीमा भारती रूपौली से चुनावी मैदान में हैं।
कुशवाहा की पत्नी, मांझी की बहू की किस्मत ईवीएम में होगी लॉक
राजद की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी भी सिकंदरा सीट से प्रत्याशी हैं। रिश्तेदारों की बात करें तो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम सीट से पहली बार चुनावी मैदान में हैं।
पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद नबीनगर से जदयू तो पूर्व जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा राजद के टिकट पर जहानाबाद से प्रत्याशी हैं।
जमुई से पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह के बेटी श्रेयसी सिंह (Shooter Shreyasi Singh) एक बार फिर भाजपा के टिकट पर लड़ रही हैं।
केंद्रीय मंत्री Jitan Ram Manjhi की बहू दीपा मांझी इमामगंज से हम के टिकट पर तो पूर्व मंत्री रामचन्द्र पूर्वे की बहू डा. स्मिता पूर्वे परिहार से राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। बाराचट्टी से मांझी की समधन ज्योति देवी भी फिर से चुनाव लड़ रही हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।